36.9 C
Madhya Pradesh
April 24, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- नई शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। आपकी मेहनत और योग्यता रंग लाएगी। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- धार्मिक गतिविधियों के नाम पर कोई आपसे रुपया-पैसा ऐंठ सकता है। इसलिए बिना सोचे-समझे किसी पर भी विश्वास ना करें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि घर के बुजुर्गों की सलाह से संबंधों को खराब होने से बचाएं। व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। फाइनेंस संबंधी मामलों में धोखाधड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिशियल यात्रा का प्लान बनेगा। लव- पारिवारिक वातावरण खुशहाली भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात हो सकती है जो कि आश्चर्यजनक रहेगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। लापरवाही ना बरतें, उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

*वृष* – पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आप की विशेष भूमिका रहेगी। समाज व रिश्तेदारों में आप की प्रभावशाली व्यक्तित्व व सरल स्वभाव की वजह से मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपका काम है। नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। साथ ही किसी अशुभ समाचार के भी मिलने से मन उदास रहेगा। इस समय अपना मनोबल मजबूत रखें, वरना आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती हैं। व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बनी है तो आज उस कार्य को गंभीरता से अंजाम दें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ नुकसान होने की भी स्थिति बन रही है। नौकरी में भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। लव- घर परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध के भी विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

*मिथुन* – पॉजिटिव- पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थी, किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगी। और रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। नेगेटिव- वक्त के अनुसार खुद को भी ढालने की कोशिश करें, इससे परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर ले। घर में सुधार संबंधी कुछ कार्य होंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में अपने ही निर्णयों को प्राथमिकता दें। तथा कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी अपनी पैनी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे। तथा उच्चाधिकारियों का भी दबाव बना रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में सुकून और शांति रहेगी। अविवाहितों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य- कफ, कोल्ड रहेगा। ठंडी तासीर की चीजों से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*कर्क* – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में मस्ती भरा दिन व्यतीत होगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी और बहुत अधिक शांति और हल्का महसूस करेंगे। आपका अधिकारपूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा। नेगेटिव- किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें वरना आप धोखा खा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की अपेक्षा फालतू गतिविधियों पर अधिक ध्यान देंगे। जिसका असर उनके रिजल्ट पर पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से आज कार्य क्षेत्र में अधिक समय नहीं दे पाएंगे। सहयोगी और कर्मचारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं। इसलिए अपने काम को नियत समय पर ही पूरा करने का प्रयास करें। लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य पूर्ण सुखद संबंध रहेंगे। तथा घर में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। विशेष तौर पर वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*सिंह* – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में अपने उसूलों और सिद्धांतों पर टिके रहना आपको मान-सम्मान देगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत से अपने कार्य पर प्रयासरत रहे। नेगेटिव- अपने खास तथा महत्वपूर्ण वस्तुओं को सहेज कर रखें। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन ना लगाएं। घर में भी छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। ज्यादा क्रोध करने से बचें। कुछ समय एकांत और आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय- व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत की वजह से कामयाबी आपके द्वार खटखटाएगी। इसलिए हर काम गंभीरता से करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी कार्य क्षमता के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लव- परिवार तथा बच्चों की सुख सुविधाओं और जरूरतों का ध्यान रखना आपका प्रयास रहेगा। इससे परिवार में आपकी रेस्पेक्ट और अधिक बढ़ेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सिर्फ गैस और बदहजमी होने वाली चीजों का सेवन ना करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*कन्या* – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के सानिध्य में उनके मार्गदर्शन और अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। इससे आपके आप आत्मबल व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तथा नकारात्मक विचार दूर होंगे। भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें।
नेगेटिव- कुछ लोग आप के बारे में गलतफहमियां फैला सकते हैं। परंतु इन बातों पर ध्यान ना देकर आप अपने कर्म पर लगे रहे। घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान अवश्य बनाकर रखें। तथा कोई भी मुश्किल आने पर उनसे विचार विमर्श करना भी आपके लिए सहायक रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली और माल की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम पर अधिक एकाग्र चित्त रहें, क्योंकि कोई इंक्वायरी आदि होने की आशंका है। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण रखें। स्वास्थ्य- मानसिक व शारीरिक थकान रह सकती हैं। नकारात्मक विचारों को ना उपजने दे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला* – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप सामाजिक संबंधों को और मजबूत करेंगे। धार्मिक कार्य में भी समय अधिक व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न करने हेतु योजनाएं बनेंगी। नेगेटिव- आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है। बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान दें। व्यवसाय- व्यावसाय में भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करना आवश्यक है। पब्लिक डीलिंग मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही कोई टूर भी संभव है। लव- पति-पत्नी घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। थोड़ी सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को और अधिक बढ़ा सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। इससे नए नए संपर्क बनेंगे। फाइनेंस संबंधी चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी तथा आर्थिक समस्या भी दूर होगी। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से आपके अपने महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आएगा। पारिवारिक व्यवस्था पर ध्यान ना देने की वजह से परिवार जनों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसाय में किसी खास मुद्दे पर निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए कोई भी काम करने से पहले घर के वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रखेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से निश्चित दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- किसी नाकामयाबी की वजह से अपने आप में आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। इसकी वजह से शारीरिक कार्य क्षमता में भी कमी आएगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*धनु* – पॉजिटिव- किसी सामाजिक गलत गतिविधि के खिलाफ आवाज उठाना एक मिसाल बनेगा। समाज में आप सम्मानित महसूस करेंगे। और इसकी वजह से आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में समर्थ होंगे। रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिल जाएगा। नेगेटिव- पैसों के मामले में हाथ तंग रह सकता है परंतु परेशान होने की वजह सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। युवा वर्ग अपनी किसी लक्ष्य के प्रति असफलता मिलने से तनाव ना लें और पुनः प्रयासरत रहें। परिस्थितियों से मुंह मोड़ना उचित नहीं है। व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कार्यों से आज कुछ फायदेमंद आर्डर मिल सकते हैं। इसलिए व्यवसायिक पार्टियों के साथ आज संपर्क में रहें। विदेश से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को नए कार्यभार की वजह से परेशानी हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। परंतु किसी बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर घर में कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से पेट डिस्टर्ब हो सकता है। खाने-पीने का बहुत अधिक ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

*मकर* – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करना आपको खुशी देगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। नेगेटिव- सामाजिक कामों पर ध्यान दें। अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी खुद को व्यस्त रखें तथा दूसरों के मामले में ना उलझे। किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति में अपने आक्रोश पर कंट्रोल रखना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। परंतु आपकी अच्छी छवि की वजह से मार्केट से आपको अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करने से परेशानियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सावधान रहने की जरूरत है। लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। परंतु घर में ज्यादा हस्तक्षेप रखना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य- गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। इन समस्याओं में आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*कुंभ* – पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नेगेटिव- दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। क्योंकि भावनाओं में बहकर आप कोई गलती कर सकते हैं। बच्चों के मार्गदर्शन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। आज किसी को उधार ना ही दे तो अच्छा है क्योंकि वापसी संभव नहीं है। व्यवसाय- प्रॉपर्टी के व्यवसाय से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती हैं। लेकिन कागजों की उचित जांच पड़ताल जरूर करवा लें। सरकारी सेवारत लोगों को अपनी नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने वाली है। लव- आपकी किसी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। मनोरंजक तथा गेट-टूगेदर संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। परंतु साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

*मीन* – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने के लिए आप कुछ विशेष योजनाएं बनाएंगे। साथ ही समय नजदीकी मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। बच्चे से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
नेगेटिव- कोई डील फाइनल करते समय या निवेश करते समय कुछ गलतियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर ले। पारिवारिक मामलों में अपना योगदान भी अवश्य दें। व्यवसाय- अपने व्यवसाय की कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखें। नहीं तो आपके काम का फायदा कोई और उठा लेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी कार्यों को यथा समय पूरा करने का प्रयास करें वरना उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी अपने संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- किसी तनाव अथवा चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए नव बर्ष 2022

Bundeli Khabar

जानें आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!