34.2 C
Madhya Pradesh
May 18, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 7 जून, मंगलवार ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि 7.54 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र की शुरुआत होगी. चंद्रमा- सिंह राशि में और सूर्य वृष राशि में विराजमान हैं जिसके चलते आज मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृष और धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग बनेंगे। कर्क राशि वाले लोगों को सितारों का साथ और तरक्की के मौके मिलेंगे। सिंह राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। तुला राशि वाले लोग लेन-देन में सावधान रहें। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- इस समय परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में विश्वास बनाकर रखें इससे मन में शांति रहेगी तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कोई भी फैसला लेने में आप सहज रहेंगे। नेगेटिव- अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यर्थ की बहस बाजी से दूरी बनाकर रखें। साथ ही दूसरों की बातों में आने की वजह अपने विचारों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें। व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने में बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसायिक गतिविधियों में गति देने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को बदलाव संबंधी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। लव- संतान की कोई परेशानी आपको व्यथित कर सकती हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही ना करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- कोई निवेश संबंधी योजना बन रही है तो तुरंत उस पर काम करें। आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी कोई कार्य भी संभव हो सकता है। परिवारजनों अथवा मित्रों के साथ मनोरंजन में भी कुछ समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति से संबंधित किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की संभावना है। परंतु आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। हालांकि आलस की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। व्यवसाय- आय की स्थिति में सुधार आएगा।युवाओं को व्यवसाय में किसी नए काम से संबंधित पहली पेमेंट आने की संभावना है। जिससे मन में खुशी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ट्रांसफर से संबंधित कोई सूचना मिलेगी जो आपके लिए भाग्य दायक सिद्ध होगी। लव- विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादित रहे वरना इससे आपके विवाहित जीवन में कलह उत्पन्न हो सकती है इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- कब्ज व बवासीर जैसी चल रही है उससे हल्के में ना लें। अपना उचित इलाज लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

*मिथुन* – पॉजिटिव- पारिवारिक सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में व्यस्तता रहेगी। हास-परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- आज आपका काम के प्रति एकाग्रता ना होने की वजह से अपने कार्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाएंगे। और मन में चंचलता बनी ही रहेगी। बेहतर होगा कि कोई भी कार्य अथवा योजना को स्थगित ही रखा जाए। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम है। लापरवाही करना ठीक नहीं है। अपनी कार्य प्रणाली और व्यवस्था में बदलाव करने से अधिक सकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी। लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बने रहेंगी। स्वास्थ्य- घुटनों के जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी परेशानी उभर सकती हैं। वायु और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी पारिवारिक सदस्य को कोई उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। इस समय ग्रह गोचर बहुत ही प्रभावशाली बना हुआ है। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में आपको उचित सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- किसी भी तरह के सरकारी काम को करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। ईगो गुस्से जैसे स्वभाव पर काबू रखें तथा इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें, तो ही अच्छा रहेगा। वरना इसी वजह से तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय- बिजनेस में नए काम शुरू करने की बेहतर संभावनाएं बन रही हैं। तरक्की के मौके मिलेंगे। अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। अपने आप मार्केटिंग संबंधी सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। लव- जीवन साथी के साथ कोई नोकझोंक हो सकती है परंतु आप समझदारी के साथ परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। स्वास्थ्य- पारिवारिक वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी, अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। साथ ही आप भरपूर नींद न लेने की वजह से थकान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

*सिंह* – पॉजिटिव- आपके व्यक्तिगत कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे। व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा के उत्तम परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखें। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी सूझबूझ से काम ले वरना किसी के साथ वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से कोर्ट कचहरी का चक्कर भी लगने की संभावना है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे इसलिए किसी भी तरह की चिंता न रखें। इस समय किसी भी तरह की रिस्क लेने से परहेज करें। सरकारी नौकरी में अधिकारियों की तरफ से दबाव रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तनाव रहेगा। जिससे घर का वातावरण भी दूषित हो सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में मर्यादा और गरिमा बनाए रखें। स्वास्थ्य- पति-पत्नी दोनों के ही स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत ही इलाज लेने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

*कन्या* – पॉजिटिव- घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु के अनुरूप कराएं। इससे सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास और जोश कई समस्याएं हल करने में मददगार रहेगा। नेगेटिव- खर्चा की अधिकता परेशान करेगी। विचारों में भी संकीर्णता आने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना अति आवश्यक है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना उचित नहीं है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपने काम और योजनाओं को किसी से शेयर न करें। क्योंकि दूसरों का दखल आपके काम में रुकावट डाल सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। ऑफिशियल कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- अपने खान-पान को संयमित रखें क्योंकि भारी खाने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला* – पॉजिटिव- घर की व्यवस्था और अनुशासन उचित रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने कार्यों के प्रति एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। उनकी देखभाल और सेवा अवश्य करें। नेगेटिव- अस्वस्थता की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु चिंता ना करें क्योंकि स्वास्थ्य का ठीक होना ज्यादा आवश्यक है। किसी प्रकार का भी तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों की मदद से आपके काम बनते जाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग कम ही है। लेन-देन संबंधी काम स्थगित रखें। लव- विवाहेत्तर संबंध आपके पारिवारिक जीवन को ग्रहण लगा सकते हैं इसलिए इनसे दूर रहें। तथा घर की सुख शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह संबंधी परेशानियां सकती हैं। इसकी वजह से कमजोरी महसूस होगी। अतःसावधानी रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न करवाने हेतु योजनाएं बनेंगी। साथ ही प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की कोई योजना बन रही है, तो उस पर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। भावुकता की बजाए प्रैक्टिकल सोच रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा आपके बनते कामों को बिगाड़ देता है। बच्चों के लिए भी तकलीफ दायक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रयोग में लाएं। व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी कार्य करते समय पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना ले। इस समय बिजनेस संबंधित बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं। रुके हुए कामों में तेजी आएगी और चीजें व्यवस्थित होनी शुरू हो जाएंगी। ऑफिशियल यात्रा करने से पहले उसकी लाभ-हानि पर जरूर विचार करें। लव- व्यस्तता के बावजूद पति पत्नी एक दूसरे के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। इससे प्रेम माधुर्यपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य- मन में कुछ उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस हो सकती हैं। इन नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। मेडिटेशन पर अधिक ध्यान लगाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से तनाव मुक्त होने के लिए आप कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, जिसकी वजह से आपको मानसिक सुख तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस समय आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त हो जाएंगे।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर दोबारा सोच विचार अवश्य करें। क्योंकि कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। और जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आर्थिक स्थिति अभी कुछ धीमी रहेगी। व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े बिजनेस में मुनाफा होगा। लेकिन सभी जरूरी फैसले अपने सहयोगी को लेने दें। इस समय उनका सहयोग और सलाह बिजनेस में फायदेमंद साबित होगी। नौकरी पेशा लोगों के ट्रांसफर की कार्यवाही शुरू हो सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा परिवार में चल रहे वाद-विवाद को भी साथ बैठकर सुलझाने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मनोबल में कुछ कमी महसूस करेंगे परंतु जल्दी ही आप इस स्थिति से उबर भी जाएंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*मकर* – पॉजिटिव- आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरा योजना व प्रारूप बनाना आपके कार्यों में गलती होने से बचाएगा। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। साथ में किसी नए काम की पहली कमाई भी आने की संभावना है। नेगेटिव- इस समय ज्यादा मेल मिलाप करना अथवा आवाजाही करना उचित नहीं है क्योंकि कोई लाभदायक नतीजे हासिल नहीं होंगे। भाइयों तथा मामा पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही सुचारू रूप से आती रहेंगी। आपको कोई काम संबंधी अथॉरिटी भी प्राप्त हो सकती हैं। जिस पर मन लगाकर काम करने से और भी नए अनुबंध मिलने की संभावना है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंधों में कोई इगो जैसी दरार आ सकती है। जो कि दांपत्य जीवन के लिए उचित नहीं है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। संयमित खान-पान और दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की तरफ से आपको आशीर्वाद स्वरुप कोई उपहार मिल सकता है। नेगेटिव- समय अनुसार स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। आप में जिद आ जाना तथा अपनी ही किसी बात पर अड़ जाना आपसी संबंधों में कड़वाहट ला सकता है। इस समय रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन को स्थगित ही रखे तो उचित है। व्यवसाय- आपने नया काम शुरू किया है तो उसमें रुकावट आने की संभावना है। इसलिए बहुत एकाग्रता के साथ उस काम से जुड़े फैसले लें। पारिवारिक व्यक्तियों की सलाह भी आपको उचित रास्ता दिखा सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में घर की समस्या को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। प्रेमी प्रेमिका भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से पेट में जलन और एसिड बन सकता है। ज्यादा गुस्सा करने और तनाव लेने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन* – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपको नई ऊर्जा की अनुभूति होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको नई-नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि आपके भविष्य में लाभदायक साबित होगी। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों और मोज मस्ती से ध्यान हटाकर अपने व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक कार्यों पर ध्यान दें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। किसी मित्र के साथ विचार विमर्श करना आपकी समस्याओं का हल निकाल सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी नए कार्य की शुरुआत को आज स्थगित रखे तथा वर्तमान कार्य में ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से अन्य कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी में बदलाव संबंधी योजनाएं जल्दी ही पूरी होंगी। लव- जीवनसाथी का घर के माहौल को ठीक करने में बहुत अधिक सहयोग रहेगा। इससे आप को राहत मिलेगी। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गैस व पेट में एसिड बनने ऐसी दिक्कत महसूस करेंगे। मेडिटेशन करें और हल्का खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!