31.7 C
Madhya Pradesh
April 29, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 5 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, नवरात्रि का छठा दिन है इस दिन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.30 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 3:52 से शाम 5:32 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें ग्रहों की स्थिति चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे जिसके कारण आज ग्रह-नक्षत्र प्रजापति नाम का भी शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज नई शुरुआत के लिए कर्क राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। परेशानियों में भी कमी आएगी। कन्या और मकर राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृश्चिक और मीन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस करने वालों को भी फायदा होगा। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर संबंधी खबर मिल सकती है। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- परेशानियों के समाधान से राहत मिलेगी। खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अनुभवी लोगों के सानिध्य में रहने से नई जानकारियां हासिल होंगी। पारिवारिक और निजी काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। नेगेटिव- कोई भी योजना बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने का भी प्रयास करें। वरना समय हाथ से निकल भी सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतें। तथा पेपर वगैरा व्यवस्थित रखें। संतान की भी किसी समस्या को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय- इस समय मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों से आपको उपलब्धियां मिलने वाली है। पूरी शिद्दत से मेहनत करें। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। तथा टारगेट भी आसानी से पूरा हो जाएगा। लव- घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। मनोरंजक गतिविधियां होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- इस मौसम में व्यवस्थित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है। एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- आपकी दिनचर्या और कार्यप्रणाली सुचारू रूप से व्यतीत होगी। सिर्फ उचित सोच-विचार व आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। वरना आर्थिक समस्या में भी पढ़ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि व्यर्थ की गतिविधियों से खुद को दूर ही रखें।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर कर लें। नौकरीपेशा व्यक्ति स्थान परिवर्तन हेतु अभी कोई भी प्रयास ना करें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा परिवार जनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- दांत का दर्द परेशान कर सकता है। लापरवाही ना बरतें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ सरकारी मामला आज हल हो सकता है। अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। घर में मांगलिक कार्य आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। नेगेटिव- किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना रखें। अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखना आपको सफलता देगा। भावुकता और आलस जैसी कमियों पर काबू रखें वरना अपना नुकसान कर सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में भी अपना समय नष्ट ना करें। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर चुनौतियां और रुकावटें आ सकती हैं। इस समय धैर्य और संयम रखना ही उचित है। हालांकि कुछ खास लोगों की मदद से आपकी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। नौकरी पेशा लोग अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। लव- परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा। प्रेम प्रसंग भी प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार अपने ऊपर ना लादे। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। उचित आराम लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*कर्क* – पॉजिटिव- घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण करने से परेशानियां कम होंगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई स्थान परिवर्तन संबंधी योजना भी बनेगी। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से व्यवस्था गड़बड़ा सकत हैं। व्यर्थ की गतिविधियों और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। तथा अपने कार्यों को ही प्राथमिकता दें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस संबंधित पेपर संभाल कर रखें। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय तुरंत उस पर काम करना शुरू कर दें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परंतु विवाहेत्तर प्रेम संबंधों को ना उपजने दे। अन्यथा पारिवारिक समस्या उठ सकती है। स्वास्थ्य- डाइजेशन कमजोर रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

तुला: पॉजिटिव:- समय अनुकूल है। अगर घर में नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कार्य चल रहा है, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन जरूर करें। आपको अपनी काबिलियत को जाहिर करने का मौका मिलेगा साथ ही आपको अपने कार्यों तथा मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। नेगेटिव- आवेश और गुस्से की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है। शांति और संयम बनाए रखें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तु की संभाल खुद करें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है क्योंकि नुकसान की आशंका है। व्यवसाय- बिजनेस में छोटी सी बात को भी गंभीरता से लें। इससे आपके कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होंगे। किसी भी कागज अथवा दस्तावेज पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर ना करें। नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से खांसी जुखाम अथवा स्किन संबंधी कोई परेशानी रह सकती है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

*कन्या* – पॉजिटिव- कोई रखा हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम करने के तरीकों में सुधार होगा। जिससे अस्त व्यस्त दिनचर्या भी व्यवस्थित होगी। नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें। इससे आपकी मानहानि होने की आशंका है। घर में मेहमानों के आगमन से कई महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। जिसकी वजह से मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी बनते हुए कार्यों में अचानक ही कुछ व्यवधान आ सकते हैं। अपने कामों को तुरंत और गंभीरता से निपटाने में सफलता मिलेगी। ऑफिस में पब्लिक डीलिंग करते समय अपने आवेश और गुस्से पर काबू रखें। लव- किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपनी पारिवारिक जीवन पर ना होने दें। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसका असर आपकी मनोस्थिति पर भी पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन और योगा आदि में भी अवश्य व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- आज आपको महत्वपूर्ण मौके मिलेंगे। अपनी सूझबूझ और बुद्धिमता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। सोच-समझकर लिया गया कोई फैसला भविष्य में लाभदायक साबित होगा। नेगेटिव- योजना बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। अत्यधिक सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। जमीन, जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ने की स्थिति बन रही है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम के प्रति जोश और जज्बा बना रहेगा। मुश्किल समस्या का हल पाने में भी समर्थ रहेंगे। ध्यान रखिए कि साझेदारी संबंधित कामों में तनाव हो सकता है। सरकारी सेवारत लोगो को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- दिन का कुछ समय अपने मन मुताबिक तथा रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से प्रफुल्लित महसूस करेंगे। अगर आप कुछ समय से किसी खास कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है, तो अनुकूल समय आ गया है। विद्यार्थी तथा युवाओं को भी अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- आर्थिक रूप से आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। किसी भी प्रकार के निवेश अथवा लेनदेन संबंधी कार्यों को ना ही करें। किसी बड़े राजनीतिज्ञ अथवा अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस में दिनचर्या बहुत ही व्यस्ततम रहेगी। व्यवसाय- बिजनेस को गति देने का अनुकूल समय है। कोई उपलब्धि सामने आए तो उसे तुरंत हासिल करें। निश्चित ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने वाली है। लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाने में कुछ दिक्कत आएगी। परंतु कुछ समय परिवार के साथ बैठकर समय व्यतीत करना माहौल को सामान्य बना देगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*धनु* – पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण होगा। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की कार्यवाही चल रही है तो आज उसका कोई उचित परिणाम सामने आ सकता है। प्रोफेशनल पढ़ाई में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नेगेटिव- अपरिचित लोगों को अपनी योजनाएं शेयर ना करें। वरना कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए किसी अनुचित कार्य का सहारा ना लें, अन्यथा परेशानियां और अधिक बढ़ सकती हैं। व्यवसाय- मीडिया या संपर्क सूत्रों के जरीये व्यवसायिक संबंधी उत्तम जानकारियां हासिल करना जरूरी है। किसी नए काम को शुरू करने में ये जानकारियां मददगार होंगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ विवाद में ना उलझे। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। परंतु प्रेम प्रसंगों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है, इसलिए अपना समय व्यर्थ ना करें। स्वास्थ्य- मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इस समय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*मकर* – पॉजिटिव- कोई उधार दिया हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति संलग्न रहे। घर का कोई विवादित मसला भी हल होगा। नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी की वजह से कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। बेहतर होगा कि विवादित मामलों से दूर रहें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भूमि या वाहन संबंधी कोई लोन लेने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। व्यवसाय- व्यापार में विस्तार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार होगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी कर्मचारी की नकारात्मक गतिविधि की वजह से कुछ दिक्कतें भी खड़ी हो सकती हैं नौकरी में प्रोजेक्ट को लेकर कुछ गलतफहमियां रहेंगी। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। स्वास्थ्य- अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इसकी वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की बेहतरीन संभावना है। परिवार जनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कामकाज और परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। नेगेटिव- दिन के पूर्वार्द्ध में कुछ समस्याएं सामने आएंगी। आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति बनी रहेगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें। इस समय कोई दुर्घटना होने की भी आशंका बन रही है। व्यवसाय- कार्यस्थल पर आंतरिक व्यवस्था को लेकर कड़े और जरूरी फैसले लेने की जरूरत है। हालांकि किसी अनुभवी इंसान का सहयोग आपके काम में पूरी तरह सहायता और मदद करेगा। नौकरी में ट्रांसफर से संबंधित कोई न्यूज़ मिल सकती हैं। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और भावनात्मक लगाव रहेगा। प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने कैरियर के साथ समझौता ना करें। स्वास्थ्य- अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन* – पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा।आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए परिस्थितियां बनाएगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- रूपए-पैसे के मामले में सतर्क रहें। जरा सी लापरवाही की वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं। तथा संबंधियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर ही रहें। कोई सरकारी मामला फंस सकता है। किसी उच्चाधिकारी की मदद लें। व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सुधार आएगा। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर आ सकता है। जो कि लाभदायक भी रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। तथा प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- जोड़ों अथवा नसों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। इसका मुख्य इलाज व्यायाम और योगा है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!