*आज15 जून, बुधवार, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है सूर्य मकर में और चन्द्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे जिसके कारण ग्रह-नक्षत्र शुक्ल और ध्वज नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज वृष राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। रुके काम भी पूरे होंगे। कर्क राशि वाले लोगों की एक्स्ट्रा इनकम के योग बनेंगे। सिंह राशि वालों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृश्चिक राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। लेन-देन में कुछ गलतियां हो सकती हैं। कुंभ राशि वाले लोग जोखिम लेने से बचें। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*
*12 राशियों का फल*
*मेष* – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित और सुखद व्यतीत होगी साथ ही घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन व अनुसंधान हेतु विदेश जाने के लिए किए गए प्रयासों में कुछ उम्मीद मिलेगी। नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य के व्यक्तिगत जीवन में चल रही मुश्किलों से आपका मन व्यथित रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। व्यवसाय- बिजनेस में कामकाज से जुड़ी कुछ न कुछ परेशानी रहेगी। बहुत व्यस्तता हो सकती है। लेकिन आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को आप अपनी सूझबूझ द्वारा हल करने में सक्षम भी रहेंगे। लव- घर का माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा।विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। तथा गैस और एसिडिटी जैसी समस्या भी रहेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
*वृष* – पॉजिटिव- ग्रह स्थितियां अनुकूल है। आपके रुके हुए काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। सिर्फ फालतू की गतिविधियों मे रुचि ना लेकर काम की बातों पर ध्यान दें। नेगेटिव- इस समय अपनी मनो स्थिति पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है आपका मन किसी छोटी सी बात को लेकर विचलित हो सकता है और इसका नकारात्मक असर आपके परिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अवश्य मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय- कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उन्हें तुरंत क्रियान्वित करें, इसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से आज भी कार्य करना पड़ सकता है। लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। विवाहेतर संबंध भी उपज सकते हैं। परंतु इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य- खानपान व दिनचर्या बहुत दिन संयमित रखें। गैस तथा अफारा स्थिति रहेगी।भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
*मिथुन* – पॉजिटिव- कलात्मक तथा रुचि पूर्ण कार्यों में विशेष समय व्यतीत होगा। आप अपने आप को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता आ सकता है। विदेशी संपर्क सूत्रों से अच्छी इनकम होने की संभावना है। नेगेटिव- किसी भी कार्य के प्रति एकाग्रता रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते बनते बीच में ही रुक सकते हैं। खर्चों के प्रति कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित किसी भी नए कार्य में आज दिलचस्पी ना ले। क्योंकि उचित समय न देने की वजह से दिक्कतें आएंगी। मीडिया, आर्ट, कंप्यूटर से संबंधित बिजनेस में फायदेमंद स्थिति रहेगी। इस समय लेन-देन को लेकर कुछ गलतियां हो सकती हैं। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। तथा घर परिवार का वातावरण भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
*कर्क* – पॉजिटिव- इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के उत्तम योग बन रहे हैं। कोई भी समस्या आने पर नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज का दिन अति उत्तम है। नेगेटिव- अचानक कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। कुछ गलत प्रवृत्ति के लोग आपके कामों में विघ्न डाल सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ कोई भी संपर्क ना रखें। पारिवारिक जनो पर बहुत अधिक अनुशासन बना कर रखना उन्हें परेशान कर सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएं। इस समय किसी ऑर्डर के निरस्त होने की भी आशंका बन रही है। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई कार्य संबंधी आर्डर मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे। तथा परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का भी अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव जैसी स्थितियों से बचना जरूरी है। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
*सिंह* – पॉजिटिव- घर में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में आप का विशेष योगदान रहेगा। आप अपने कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे, भाग्य अपने आप ही आपका सहयोग करेगा। आपको उचित उपलब्धियां हासिल होने वाली है। नेगेटिव- इस समय कजिन भाई-बहनों से अपने रिश्तों को बहुत अधिक संभालकर रखने की आवश्यकता है, क्योंकि अकारण ही उनके साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर भी किसी प्रकार का वाद-विवाद संभव है। व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह की यात्रा को आज स्थगित करें। व्यवसायिक गतिविधियां अपने कार्यक्षेत्र में रहकर ही पूरी करें। सरकारी गतिविधियों से आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। वर्किंग महिलाओं के लिए बेहतरीन स्थितियां बनी हुई हैं। लव- परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। परंतु ध्यान रखिए कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल मुलाकात आप की छवि को खराब कर सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
*कन्या* – पॉजिटिव- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। समय का उचित सदुपयोग करें। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। बजट के अनुसार कार्य करने से धन संबंधी मामले में समस्याएं नहीं आएंगी। नेगेटिव- कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा। बेहतर होगा कि दिल की बजाय दिमाग से काम ले। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भरपूर समर्पण रहेगा। और आपकी एकाग्रता और उपस्थिति माहौल को अनुशासित बनाकर रखेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी को लेकर अलगाव की स्थिति बन सकती हैं। लव- घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ समय व्यायाम और योगा में लगाएं। इस समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
*तुला* – पॉजिटिव- अपने संपर्कों अथवा मीडिया द्वारा व्यक्तिगत तथा व्यवसाय संबंधी और अधिक जानकारी हासिल करें। घर को सवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का भी विचार बनेगा। नेगेटिव- अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें। क्योंकि किसी की गलत सलाह आप को भ्रमित कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहे। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता और बढ़ जाएगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी व आत्मविश्वास बना रहेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। तथा आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को भी सुलझाने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना तथा उत्तम साहित्य पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत में ही फोन द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। किसी जन्मदिन या कोई अन्य पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा तथा लोगों से मेल मिलाप तथा वार्तालाप ज्ञानवर्धक रहेगा। नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो जाएंगी। जिससे आपको लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा। परंतु अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं। व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मुश्किल समय में किसी योग्य इंसान की सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
*धनु* – पॉजिटिव- आप अपने दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या में आपकी उपस्थिति और सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। उचित समाधान भी निकलेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करके अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। ध्यान रखिए कि आपका कोई नजदीकी संबंधी आपके ही खिलाफ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। इस समय पैसे संबंधी किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सुधार लाने के लिए और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। अपनी मेहनत व कार्य क्षमता में किसी प्रकार की कमी ना आने दे। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य ले। लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से परिवार संबंधी जिम्मेदारी भी आपके ऊपर रहेगी। परंतु आप बखूबी सभी कार्यों को निभाने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
*मकर* – पॉजिटिव- अपनी समस्याओं और उलझनों को व्यवस्थित करने में किए गए प्रयासों के उचित परिणाम सामने आएंगे। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में भी बीताएं। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी गतिविधि आज ना करें। रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद उठ सकते हैं परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी ना हो। व्यवसाय- युवाओं के लिए रोजगार के उचित अवसर बन रहे हैं। पब्लिक डीलिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन कामों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी के साथ पार्टनरशिप संबंधी योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। लव- पार्टनर तथा परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और शॉपिंग में भी व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बाहरी वातावरण से सावधान रहना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
*कुंभ* – पॉजिटिव- यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से निर्णय लेने का है। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर व लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। नेगेटिव- भावुकता की वजह से कुछ निर्णय गलत हो सकते है। कभी-कभी गुस्सा व चिड़चिड़ापन परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है। इसलिए अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखने के लिए मेडिटेशन करें तथा अच्छी प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में रहें। व्यवसाय- कारोबार संबंधी लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। किसी राजनीतिक या अनुभवी व्यक्ति की सलाह में मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेगी। कर्मचारियों का सहयोग भी आपको तनाव मुक्त रखेगा। इस समय किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु नकारात्मक विचारों को अपने अंदर उपजने ना दे। तथा अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
*मीन* – पॉजिटिव- कुछ समय अपने मन मुताबिक रुचि के लिए भी जरूर व्यतीत करें, इससे रोजमर्रा की तनाव व थकान से राहत मिलेगी। युवा वर्ग को कोई बेहतरीन जॉब मिलने संबंधी सूचना मिलेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करके आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। नेगेटिव- बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यतीत रहेगा। परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से परिस्थितियों को सुलझाने की आवश्यकता है। वक्त के अनुसार अपनी दिनचर्या और सोच में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। व्यवसाय- आपकी उचित कार्य प्रणाली से अधिकतर व्यवसायिक कार्य आसानी से संपन्न होंगे। फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे। लेकिन पार्टनरशिप संबंधित बिजनेस में अधिक कार्यभार आपके ऊपर ही रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा की स्थिति रह सकती हैं। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4