16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220910 WA0038
महाराष्ट्र

कुसंग, व्यसन, सिनेमा, फेसबुक, व्हाट्सएप एवं फैशन से आज की युवा पीढ़ी भटक रही है : बीके भगवान भाई

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुम्बई। हाल ही में राम प्रसाद कुशवाहा स्मारक इंटर कॉलेज के प्रांगण में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा ‘नैतिक शिक्षा से आएगा व्यवहार में निखार’ इस विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बीके भगवान भाई ने कहा कि समाज में बढ़ती हुई हिंसा एवं अपराध एक चिंतनीय विषय है। नैतिक शिक्षा द्वारा अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। नैतिक शिक्षा से ही व्यवहार एवं संस्कार में निखार आएगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से पधारे राजयोगी भगवान भाई ने बताया कि 5000 से अधिक स्कूलों में नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ा कर उन्होंने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। भगवान भाई ने बताया कि कुसंग, व्यसन, सिनेमा, फेसबुक, व्हाट्सएप एवं फैशन से आज की युवा पीढ़ी भटक रही है। नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिकता से ही युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सकती है। नैतिक शिक्षा से ही मानवीय मन में रचनात्मक एवं सकारात्मक विकास होगा केवल अच्छे मार्क्स लेना डिग्री लेना है उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि चरित्र में बदलाव जरूरी है। भगवान भाई ने बताया कि शिक्षा एक बीज है और जीवन एक वृक्ष है जब तक जीवन रूपी वृक्ष में नम्रता धैर्यता सत्यता इमानदारी प्रेम भाईचारा सहनशीलता आदि सद्गुण नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी है। नैतिक शिक्षा से ही समाज में फैली ईर्ष्या घृणा नफरत विरोध अहंकार को नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्रवान बनाना है।
इस अवसर पर स्थानीय ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र संचालिका बहन निर्मला ने अपना उद्बोधन देते हुए अध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग का अभ्यास करने के लिए अनुरोध किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन एक बार मेडिटेशन अवश्य करना चाहिए इससे हमारी ऊर्जा बढ़ती है एवं सकारात्मक विचार का संचार होता है।
अंत में संचालक कन्हैया राम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Bundelikhabar

Related posts

दिशादर्शक नाम फलकात अटाळी आंबिवली या गावाच्या नावांचा समावेश करण्याची मनसेची मागणी

Bundeli Khabar

अंधेरी ‘ईस्ट’ से एकनाथ शिंदे ने मुरजी पटेल को मैदान में उतार दिया हैं उद्धव ठाकरे को हो सकता हैं नुकसान

Bundeli Khabar

जब एक्टर गौतम रोडे और मल्लिका शेरावत का हुआ आमना सामना, पढ़ें यह घटना कहाँ हुआ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!