21.7 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220906 WA0016
मध्यप्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस की आवश्यक बैठक सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

आज 7 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर होंगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में दिनाँक 07 सितम्बर से कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा तथा दिनांक 07 सितम्बर को सर्वधर्म प्रार्थना सभा को नरयावली विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण, मकरोनिया एवं युवा कांग्रेस नरयावली के प्रमुख पदाधिकारीयों की आवश्यक बैठक का आयोजन म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्यातिथ्य में किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि दिनांक 07 सितम्बर को ग्राम कर्रापुर, मकरोनिया,सदर,मेहर ( नरयावाली) आदि अन्य स्थानों पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा होंगी तथा दिनांक 08 सितम्बर से श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन में नरयावाली विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ों यात्रा करने की रूप रेखा तय की गई। बैठक में पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने भारत जोड़ों यात्रा को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दिशा निदेशों से अवगत कराते हुये भारत जोड़ों यात्रा व सर्वधर्म प्रार्थना सभा को प्रभावी एवं सफलतम रूप से सम्पन्न कराने की बात कही। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, कांग्रेस पि. वर्ग के अध्यक्ष शरद राजा सेन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला, मुन्ना विश्वकर्मा, अनिल कुर्मी आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया। अन्त में आभार भाराछासं अध्यक्ष संदीप चौधरी ने माना। बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष देव प्रशान्त सिंह, पुरुषोत्तम शिल्पी, एड.सुनील सिंह,गौतम चन्द, बलराम साहू, सुरेन्द्र करोसिया, युकां.ब्लॉक अध्यक्ष इंजी.अजीत सिंह, युकां. नगर अध्यक्ष रोहित वर्मा,एम.आई. खान, वीरेन्द्र चौधरी, यूनुस खान आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर द्वारा लिया गया न्यूट्री गार्डन का जायजा

Bundeli Khabar

यह हैं परीक्षाओं के लिए निर्देश

Bundeli Khabar

रिश्वत: बेलबाग थाने में पदस्थ एसआई को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!