33.1 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

जनपद पंचायत की समितियों पर भाजपा का कब्जा

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
जनपद पंचायत पाटन में आज समितियों का गठन किया गया जिसमें 8 में से 7 समितियों पर भाजपा समर्थित सदस्यों का परचम लहराया है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार स्थानीय विधायक अजय विश्नोई के नेतृत्व में समितियों के गठन की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई, जिसमे अनुविभागीय अधिकारी पाटन मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे, जिनके मार्गदर्शन में समितियों का निर्वाचन कार्य पूर्ण किया गया, पहले 3 समितियों के गठन के लिए निर्वाचन किया गया उसके पश्चात निर्विरोध समितियों के गठन का कार्य सम्पन्न हुआ।

गैरतलब है कि गत दिनों जनपद पंचायत सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ था जिसके बाद जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सदस्यों द्वारा चुनाव किया गया था आज उसी श्रंखला में जनपद पंचायत में आगामी विकास कार्य हेतु समस्त समितियों का गठन किया गया, जिसमें जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सबिता शत्रुघन सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष आनंद मोहन पल्हा के प्रयासों से सभी समितियों पर भाजपा समर्थित सदस्यों अपना परचम फहराने में सफल रहे।


Bundelikhabar

Related posts

15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को आज सोमवार से लगेगा कोरोना का टीका

Bundeli Khabar

बेदखली के नाम पर छावनी वासियों से छलावा कर रहें नरयावली विधायक:पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Bundeli Khabar

बिजावर:स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण में जनपद पंचायत अब्बल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!