16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220821 WA0001
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी जी की जयन्ती को “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया।

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

पुण्य स्मरण कार्यक्रम के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन।

सागर /देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गाँधी जी जयंती को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण, युवा कांग्रेस मकरोनिया के संयुक्त तत्वाधान में सद्भावना दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्यातिथ्य में मनाया गया। जहां कांग्रेसजनों ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यर्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। तत्पश्चात विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश की एकता, अखण्डता , सद्भावना के लिये स्व. राजीव जी द्वारा बहाये गये लहु की एक-एक बूँद इस देश को खण्डित करने वाली ताकतों को मुँह तोड़ जबाब है। उन्होंने स्व. राजीव जी की जयन्ती के अवसर पर सद्भावना का संदेश देते हुए इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने वाली ताकतों को मुँह तोड़ जबाव देने का आव्हान किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय देवेन्द्र कुर्मी,सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,युवा कांग्रेस मकरोनिया के अध्यक्ष रोहित वर्मा आदि ने कहा कि स्व. राजीव जी एक ऐसे स्वप्न दृष्टा थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की परिकल्पना पहले ही कर ली थी।असमय काल के गर्त में समा जाने के बाद उनके स्वप्न को पूरा करने हम सभी युवा और कांग्रेस पार्टी संकल्पित है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर. आर पाराशर, अमित नायक,मोतीलाल पटेल, अंबुज चौहान, निहाल पांडे, आई एम खान, संदीप चौधरी,दुर्गेश अहिरवार, महेन्द्र पटेल, बिहारी कुर्मी, साहित्य पांडे,सुरेश यादव, दिनेश गौर, राजेन्द्र साहनी, धीरज खरे,राजा आजाद, कल्याण अहिरवार ,कमलेश कुमार आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

एलिवेटेड कोस्टल रोड परियोजना का नया प्रस्ताव तैयार

Bundeli Khabar

सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के बैंक लॉकर ने उगला सोना और चांदी

Bundeli Khabar

मेडीकल कॉलेज में गंदगी का अंबार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!