27.3 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0804 190830
मध्यप्रदेश

सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के बैंक लॉकर ने उगला सोना और चांदी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

ईओडब्ल्यू की टीम ने खुलवाया बैंक लॉकर

जबलपुर में नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर आदित्य शुक्ला के बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर को खोला गया, जिसमें से 660 ग्राम सोने व 1066 ग्राम चांदी के जेवर मिले है. ईओडब्ल्यू द्वारा अभी जांच की जा रही है, जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

इस संबंध में ईओडब्ल्यू निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी ने बताया कि नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर आदित्य शुक्ला के रतन नगर स्थित आलीशान मकान पर सर्च की कार्यवाही की गई थी, जिसमें आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है, इस दौरान टीम के अधिकारियों को बैंक ऑफ इंडिया में लॉकर होने की जानकारी मिली थी, जिसपर आज अधिकारियों ने बैंक के लॉकर को खोला जिसमें 660 ग्राम सोने व 1066 ग्राम चांदी के जेवर मिले है. इसके अलावा आदित्य शुक्ला के घर पर की गई कार्रवाई में दो मकान, तीन गाडिय़ां, लाखों रुपए नगद, 15 लाख रुपए के जेवर मिले थे ईओडब्ल्यू की टीम पूरे मामले की अभी जांच कर रही है उसके बाद ही पूरे मामले कुल संपत्ति का पता चल सकेगा।


Bundelikhabar

Related posts

अंकुर अभियान के तहत मिला प्रशस्ति पत्र

Bundeli Khabar

कोटवार समाज संघ ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

चुनाव की गेंद अब आयोग की पाली में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!