22 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210919 WA0013
मध्यप्रदेश

मेडीकल कॉलेज में गंदगी का अंबार

Bundelikhabar

जबलपुर/ ब्यूरो

महाकौशल के सबसे बड़े अस्पताल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में गंदगी का अंबार है यहां पर गटर और नालियों में गंदगी बजबजा जा रही है जिसके चलते नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में डेंगू का लारवा इन गंदी नालियों में पनप रहा है महाकौशल की सबसे बड़ी अस्पताल होने के बावजूद भी सफाई व्यवस्था के नाम पर यह कुछ नहीं किया जा रहा नालियों की गंदगी और बदबू इतनी है कि इनके पास से निकलने वाले मरीजों का भी सांस लेना दूभर हो चुका है

जगह-जगह गंदगी का अंबार अस्पताल में देखा जा सकता है कहने के नाम पर यहां पर ठेके के सफाई कर्मी मौजूद हैं पर सफाई व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है अस्पताल प्रबंधन सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे जरूर करता है पर सच्चाई से कोसों दूर नजर आती है वहीं पूरे जबलपुर शहर में जिस प्रकार से बीते दिनों में डेंगू के मरीज सामने आए हैं जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय विक्टोरिया मैं मरीजों के लिए पर्याप्त बिस्तरों की व्यवस्था भी नहीं है प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीज भरे पड़े हैं ऐसे में मेडिकल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से डेंगू का खतरा और बढ़ता नजर आ रहा है


Bundelikhabar

Related posts

सागर: नवागत कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar

कांग्रेसजनों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की

Bundeli Khabar

बिजावर: नगर परिषद में सीएम संवाद कार्यक्रम में उड़ाई गई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियाँ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!