26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626324956019
मध्यप्रदेश

स्मार्ट सिटी के माध्यम तैयार होगा जिला अस्पताल का साइकिल स्टैंड

Bundelikhabar

जिला चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न
स्मार्ट सिटी के माध्यम से तैयार होगा साइकिल वाहन स्टैंड
जिला चिकित्सालय के 42 लाख रुपए का बजट प्रस्तुत

सागर/ब्यूरो
जिला चिकित्सालय परिसर में स्मार्ट सिटी के माध्यम से साइकिल वाहन स्टैंड तैयार किया जाएगा। उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक सिंह ने जिला चिकित्सालय रोगी कल्याण समिति की बैठक में दिए । साथ ही जिला चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति द्वारा जिला चिकित्सालय का रूपये 42 लाख का बजट प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध ,सिविल सर्जन डॉक्टर एमडी गायकवाड ,डॉ अभिषेक ठाकुर, डॉ ज्योति चौहान सहित अन्य डॉक्टर अधिकारी मौजूद थे ।
जिला चिकित्सालय के रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि जिला चिकित्सालय परिसर में शीघ्र ही स्मार्ट सिटी के माध्यम से साइकिल एवं वाहन स्टैंड तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़े-छतरपुर: कृष्णा स्वीट्स में.....

समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब कोई भी भर्ती सीधे ना होकर सेडमैप के माध्यम से कराई जाएगी । उन्होंने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय के कपड़ों की धुलाई के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जावे। बैठक में जिला चिकित्सालय का 42 लाख से अधिक का बजट भी प्रस्तुत किया गया।

FB IMG 1626324952359

Bundelikhabar

Related posts

बिना सूचना के अनुपस्थित एई छतरपुर को नोटिस

Bundeli Khabar

मँहगी हुई शराब,सारे जिलों में निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेची जा रही

Bundeli Khabar

मास्क न पहनने पर होगी चलानी कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!