20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2023 0403 230804
मध्यप्रदेश

सुबह से फेरी तो शाम को महाआरती के साथ मनाई महावीर जयंती

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
भगवान महावीर जी 2621वें अवतरण दिवस के अवसर पर जैन समाज द्वारा सुबह से भगवान महावीर जी की सवारी निकाली गई जो मंदिर से पूजा अर्चना अभिषेक के बाद नगर भ्रमण के लिए निकाली गई, जिसमें भगवान महावीर जी को पालकी पर बैठा कर गाजे बाजे एवं झांकियों के साथ नगर में फेरी कराई गई, इसके बाद पुनः वापिस मंदिर जा कर समाप्त हुई, जिसमे नगर के समस्त जैन समाज के साथ साथ अन्य धर्म के लोगों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।

शाम को पुराने बस स्टैंड स्थित माँ सिद्धेश्वरी देवी मंदिर के सामने भगवान महावीर स्वामी जी महा आरती का आयोजन किया गया, उक्त आयोजन में भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की एवं महा आरती में सम्मिलित हो कर पुण्य लाभ अर्जित किया, महा आरती का यह आयोजन जैन समाज के युवा वर्ग द्वारा किया गया जिसमें नगर के जैन समुदाय के लोगों के साथ साथ भारी संख्या में नगर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी सभी प्रदेशों से आवागमन बहाल

Bundeli Khabar

नगर परिषद बिजावर की एक और पहल, कचड़े और गंदगी का अंबार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!