20.9 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0726 0908472
मध्यप्रदेश

हत्या: दिनदहाड़े सिर पर पटका पत्थर

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

दिनदहाड़े 30 वर्षीय युवक के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। आरोपीयो ने मृतक के साथ बैठकर शराब पी, उसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया, विवाद बढ़ते ही मृतक संतोष वंशकार के साथ बैठकर शराब पी रहे आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के भाई धर्मेंद्र बंशकार ने बताया कि वह एक दुकान में काम करता था आज दोपहर को उसके साथ ही विजय चौधरी,गोपी चौधरी और अमरदीप चौधरी दुकान पहुंचे और अपने साथ में विजय के घर ले गए। यहां पर सभी लोगों ने बैठकर एक साथ शराब पी। किसी बात को लेकर अमरदीप चौधरी से संतोष का विवाद हो गया। संतोष की हत्या करने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए हैं। मृतक के भाई ने बताया कि जिन लोगों ने उसे मारा है वह उसके साथी हैं। इधर दिनदहाड़े हुई घटना के बाद रांझी थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जुट गई है। asp प्रदीप शेंडे के मुताबिक आरोपियों की शिनाख्त हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

तीन घंटे का जाम:शासन की मनमानी से निजी मोटर मालिक परेशान

Bundeli Khabar

सिक्योरिटी गार्ड से बना बाबू और जोड़ ली करोड़ों की संपत्ति

Bundeli Khabar

बकस्वाहा आंदोलन: अमित भटनागर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग हुए जटाशंकर में एकत्रित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!