20.9 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0726 091411
मध्यप्रदेश

जूनियर डॉक्टरों द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट के विरोध में नगर निगम में हड़ताल

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के द्वारा जिस प्रकार से हॉस्टल नंबर 1 में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था उसके बाद नगर निगम कर्मियों द्वारा मामले को लेकर सख्त रवैया अपनाया गया है मामले को लेकर नगर निगम के कर्मचारी संगठन द्वारा लगातार विरोध घटना को लेकर जताया जा रहा है उसी कड़ी में नगर निगम कर्मचारी संघ के द्वारा आज नगर निगम के मुख्य कार्यालय के साथ-साथ जोन के कार्यालयों में भी काम बंद हड़ताल की गई वहीं नगर निगम के कर्मचारी मामले की शिकायत को लेकर जिला कलेक्टर डॉ इलैयाराजा के पास भी पहुंचेंगे और उन्हें भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा वही मामले में नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार से नगर निगम कर्मी जो कि अपने कार्य को करने मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में गए थे उनके साथ जिस प्रकार से जूनियर डॉक्टर के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया उसके बाद मेडिकल कॉलेज की डीन द्वारा दोषी जूनियर डॉक्टर्स का बचाव किया जा रहा है जो कि पूर्णता गलत है इसलिए मामले को लेकर नगर निगम जबलपुर में काम बंद हड़ताल की गई है और पूरे मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

सभी अस्पतालों के लिए जारी हुए नए निर्देश

Bundeli Khabar

धोखाधड़ी कर रकम गबन करने वाले एचडब्लू कंपनी का मालिक गिरफ्तार,एक फरार

Bundeli Khabar

एनएसएस कैम्प में पहुँचे पतंजलि के योग प्रशिक्षक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!