26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
images 13
मध्यप्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड से बना बाबू और जोड़ ली करोड़ों की संपत्ति

Bundelikhabar

भोपाल – भारतीय खाद्य निगम भोपाल में पदस्थ किशोर मीणा पहले इसी बिभाग में सिक्योरिटी गार्ड हुआ करता था। फिर अधिकारियों की कृपा से इसी बिभाग में क्लर्क की पोस्ट पर पदस्थ गया और बना ली करोड़ों की संपत्ति। आज सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेसन CBI की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने FCI में पदस्थ बाबू के घर छापामार कार्यवाही में 8 किलो सोना और 2 करोड़ 17 लाख रुपये नगद बरामद किए एवं चांदी की गिनती अभी चालू है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार जाँच कार्य अभी जारी है। अभी हाल ही में किशोर मीणा को एक लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था जिसके आधार पर CBI द्वारा यह कार्यवाही की गई। जिसमें अभी और खुलासे होना बाकी है।CBI भोपाल को गुड़गांव की एक कंपनी द्वारा एफसीआई के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की बात को लेकर शिकायत की गई थी, जिसमें कंपनी के बिल का 10 फीसदी हिस्सा और इस वक्त मांगा जा रहा था. जिसके बाद सीबीआई ने अपनी जाल में फंसाने के लिए क्लर्क और 2 मैनेजरों को पैसा देने के लिए भोपाल के माता मंदिर इलाके में बुलाया था, वहीं सीबीआई ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था, फिर उसके बाद सीबीआई ने फोन कर डिविजनल मैनेजर से बात की थी. पकड़े गए आरोपियों के ही नंबर से फोन लगाया था, जिसमें डिविजनल मैनेजर ने भी पैसे लाने की बात कही और फिर उसे भी गिरफ्तार किया गया. इस तरह पूरे मामले में सीबीआई ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कपूर एंड संस सिक्योरिटी एजेंसी के बिल पास कराने के लिए 50 हजार और 70 हजार की रिश्वत मांग रहे थे.

images 10 8

Bundelikhabar

Related posts

भीषण बस हादसे में 6 लोगों की मौत कई घायल

Bundeli Khabar

पुलिस तफ्तीश: कॉलोनी से गायब युवक का मिला शव

Bundeli Khabar

स्मार्ट सिटी के माध्यम तैयार होगा जिला अस्पताल का साइकिल स्टैंड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!