26.1 C
Madhya Pradesh
July 2, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस ज़ोया खान ने मुंबई में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, फैंस ने कहा जुग जुग जियो

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारीलाल यादव के साथ काम कर चुकी भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा ज़ोया खान का जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर उन्होंने जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी मुंबई दी, जिसमें फ़िल्म जगत की कई जानीमानी हस्तियों ने शिरकत किया और उन्हें खूब सारी बधाईयां भी दी।

ज़ोया के फैंस और चाहने वालों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के मध्यम से बधाई संदेश दिया और कहा कि ज़ोया तुम जियो हजारों साल। इसके ज़ोया ने उनका आभार जताया और कहा कि मेरे खास दिन को और खास बनाने के लिए सबको बहुत सारी प्यार। जोया भोजपुरी सिनेमा की सबसे ग्लैमरस अदाकाराओं में से एक हैं और आए दिन ही अपने अलग-अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींचती हैं।

ज़ोया फिल्मों के अलावा भोजपुरी अलबम में भी खूब लोकप्रिय हैं। अभी हाल ही में हाल ही में उनका अंकुश राजा के साथ ‘सुटवाली’ रिलीज हुआ था, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा वे खेसारी लाल यादव के साथ नए गाने में आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने खेसारी के साथ दिल्ली में ‘बोल बम’ गाने ‘लेके चलीं एपाचे से’ की शूटिंग की है जिसका टीजर आ चुका है।


Bundelikhabar

Related posts

शक्ति कपूर और रानी चटर्जी अभिनीत फिल्म ‘लेडी सिंघम’ 22 अप्रैल को होगी रिलीज

Bundeli Khabar

पंजाबी फिल्म “फुफड़ जी” का ट्रेलर रिलीज़

Bundeli Khabar

‘लगान’ के बाद आशुतोष गोवारिकर एक और स्पोर्ट्स ड्रामा ‘तुलसीदास जूनियर’ के साथ हैं तैयार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!