30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220311 WA0049
मनोरंजन

फिल्म ’83’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के पहले पंकज त्रिपाठी ने एक बात बतायी कि क्यों निकले थे उनके आंखों से आंसू

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। बॉलीवुड के कुछ ऐसे प्रख्यात चेहरे जो नायक तो नहीं लेकिन जब भी पर्दे पर आते हैं अच्छे अच्छे हीरो की छुट्टी कर देते हैं। फिल्मों में अलग अलग किरदार करके ही ये लूट लेते हैं सारी लाइम लाइट और बन जाते हैं सब के चहेते। अपनी जादुई अदाकारी से करोड़ों दिलों में बसने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी का हर काम कमाल का है। जिन्होंने कबीर खान की 83 फिल्म में एक यादगार किरदार किया।

कपिल देव की बायोपिक, रणवीर सिंह और दीपिका अभिनीत कबीर खान निर्देशित ’83’ टेलीविजन पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है। थिएटर में रिलीज के बाद ये फिल्म स्टार गोल्ड पर प्रसारित की जाएगी। जिसमे पी आर मन सिंह का अहम किरदार निभा चुके एक्टर पंकज त्रिपाठी इस बात से बेहद खुश हैं। इस सफर के बारे में पंकज कहते हैं कि 83 फिल्म में काम करना मेरे लिए एक भावनात्मक यात्रा जैसे था। जब मैं स्क्रिप्ट पढ़ रहा था तब कई जगहों पर मेरे आंखों में आसूं भी थे। मैं कपिल देव और उनकी पूरी टीम के इस ऐतिहासिक सफर से बेहद प्रभावित हूँ। और मैं निश्चित था कि मैं इस प्रतिष्ठित फिल्म का हिस्सा जरूर बनूंगा।

फिल्म में पी आर मन सिंह के किरदार के बारे में बताते हुए पंकज त्रिपाठी ने कुछ बाते बताई। उन्होंने कहा कि मैने इस फिल्म में पी आर मन सिंह जी का रोल निभाया है। देशवासी खिलाड़ियों के बारे में जानते तो हैं लेकिन इनके बारे में नहीं। क्योंकि इतिहास में उनके बारे में ज्यादा कुछ जानकारी हैं ही नहीं। लेकिन उनकी कड़ी मेहनत भी इस ऐतिहासिक विश्वकप के जीत में बहुत महत्वपूर्ण थी। मैने एक पूरा दिन मन सिंह जी के साथ हैदराबाद में उनके घर पर बिताया। हम सुबह से लेकर शाम तक साथ में थे। हमने साथ में खाना खाया। उनका एक व्यक्तिगत क्रिकेट म्यूजियम हैं, जो बहुत खूबसूरत है। उनके पास एक ऐसा कमरा हैं जो सिर्फ क्रिकेट पर समर्पित हैं। वो वाकई इस खेल को बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने हैदराबाद क्रिकेट को लेकर किताबे भी लिखी।

मैं बहुत खुश हूं कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म सीधे स्टार गोल्ड पर 20 मार्च रात 8 बजे दिखाई जाएगी। जहां पर पूरा हिन्दुस्तान इस अविस्मरणीय, अद्भुत और ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनेगा।


Bundelikhabar

Related posts

वर्ल्‍ड फोटोग्राफी डे पर सलाम बॉम्‍बे फाउंडेशन ने मशहूर फोटो‍ जर्नलिस्‍ट्स के साथ भागीदारी की

Bundeli Khabar

वेब सीरीज ‘डीप इन द वुड्स – डेथ वारंट’ का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च

Bundeli Khabar

आइनॉक्स घाटकोपर में ‘द कन्वर्जन’ फिल्म का शो हाउसफुल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!