31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220716 WA0008
बिहार

SFC म्यूजिक से रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव का ‘चूड़ी हरिहर’

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने सावन में बाबा भोलेनाथ के दर्शन को कांवर उठा लिया है. यानि वे बाबा की नगरी देवघर जाने की पूरी तैयारी में हैं, जिसके बाद प्रियंका सिंह ने उनसे ‘चूड़ी हरिहर’ लाने को कहा है. हम बात कर रहे हैं खेसारीलाल यादव और प्रियंका सिंह के नये गाने ‘चूड़ी हरिहर’ की जो रिलीज हो गया है. यह गाना भगवान भोलेनाथ और उनके श्रद्धालुओं को समर्पित है.

लिंक : https://youtu.be/SKSVoYp7m4g

खेसारीलाल यादव ने हर साल की तरह इस साल भी भोलेबाबा के भक्तों के लिए यह सावन गीत ‘चूड़ी हरिहर’ लेकर आये हैं. उनका यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि रिलीज होने के महज कुछ मिनटों में इसे एक लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. खेसारीलाल यादव का सावन स्पेशल यह गाना SFC म्यूजिक से रिलीज हुआ है. इसको लेकर खेसारीलाल यादव का कहना है कि कोविड महामारी के प्रकोप से बाहर निकलने के बाद इस बार बाबा का दरबार सज गया गया. ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वहां जाना होगा. उनके लिए यह गाना है. आगे और भी सुरीले गाने लेकर आऊंगा. तब तक आप इस गाने को प्यार और आशीर्वाद दीजिए.

आपको बता दें कि सावन के महीने में खेसारीलाल यादव लगातर एक से बढ़कर एक गाने लेकर आते हैं, जिसे भोलेनाथ के श्रद्धालुगण पूरे चाव से सुनते हैं और भक्ति में सराबोर रहते हैं. इस साल खेसारीलाल यादव का यह मन भा लेने वाला गाना है, जिसे उन्होंने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है. इसके निर्माता सुल्तान अंसारी, म्यूजिक आर्या शर्मा हैं. गीत गोलू यादव ने लिखा है और वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं.


Bundelikhabar

Related posts

भाजयुमो सिवान ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या का जन्मदिन

Bundeli Khabar

जरुरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

Bundeli Khabar

हिंदुओं की नृशंस हत्याओं के विरुद्ध 9 को बजरंगदल का देश व्यापी हुआ प्रदर्शन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!