31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220716 WA0006
मनोरंजन

अक्षय कुमार और इमरान हाश्मी की फिल्म “सेल्फी” 24 फरवरी 2023 को होगी रिलीज

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। धर्मा प्रोडक्शंस, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस, मैजिक फ्रेम्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने कुछ समय पहले ही ‘सेल्फी’ फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें अक्षय कुमार, इमरान हाशमी के साथ डायना पेंटी और नुसरत भरुचा अभिनय कर रहे हैं। निर्माताओं ने इसके रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि यह फिल्म अगले साल यानी 2023 में 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। यह एक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म है, जिसे गुड न्यूज़ और जुगजुग जियो फेम राज मेहता ने निर्देशित किया है।

यह फिल्म स्वर्गीय अरुणा भाटिया, हिरू यश जौहर, सुप्रिया मेनन, करण जौहर, पृथ्वीराज सुकुमारन, अपूर्व मेहता और लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित है।

अक्षय की पिछली फिल्में ‘बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने से चूक गई है। ऐसे में दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए उन्हें एक भरपूर एंटरटेनमेंट से भरी फिल्म की सख्त आवश्यकता है। इसके साथ ही इमरान हाशमी को भी अपनी झोली में एक हिट फिल्म का इंतजार है।
निर्देशक राज मेहता की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है और उनकी ये सेल्फी से भी सफल होने की उम्मीद किया जा सकता है।


Bundelikhabar

Related posts

‘रंग 2’ में दिखेगी रितिका शर्मा, शूटिंग है जारी

Bundeli Khabar

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों फिल्म ‘भारत के अग्निवीर’ की घोषणा

Bundeli Khabar

भौकाल सीजन 2 के साथ अप्लॉज की दो शो को भी एंटरटेनर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!