23 C
Madhya Pradesh
August 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220504 WA0004
मनोरंजन

सनशाईन म्यूज़िक का नया गाना ‘रब्बा मुझे इश्क हो गया’ लॉन्च 

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

शेखर रवजियानी का सिंगल ‘रब्बा मुझे इश्क हो गया’ लाँच

मुंबई। पिछले साल कई सुपरहिट सिंगल्स रिलीज करने के बाद हाल ही में सनशाईन म्यूज़िक ने रोमांटिक गाना ‘रब्बा मुझे इश्क हो गया’ लॉन्च किया। संगीतकार विशाल शेखर की जोड़ी के शेखर रवजीयानी ने यह गीत गाया है। रब्बा मुझे ईश्क हो गया के म्यूज़िक डायरेक्टर राजू सरदार हैं और गाने को कार्तिक व्यास ने लिखा है। एलजीएफ स्टूडीयोज के बैनर तले निर्मित इसके निर्माता रमेश व्यास हैं और वीडियो में विशाल पाण्डेय और रतवी पटेल रोमांस करते दिखेंगे। वीडियो के निर्देशक राजीव रुईया ने इंदौर शहर के ख़ूबसूरत लोकेशन पर फ़िल्माया है।

सनशाईंन म्यूज़िक के प्रमुख रमेश व्यास ने म्यूजिक लेबल के आगामी गीत ‘तू ही बता, धागे प्यार के, धाक धाक, राँझना, हे बेबी’ का टीज़र भी रिलीज किया। इन गीतों को अक्षत आनंद, पामेला जैन, अमित गुप्ता, विनती सिंह और श्री डी और मुर्साल एल ने गाया है। सनशाईन म्यूज़िक के प्रमुख रमेश व्यास ने कहा कि ‘रब्बा मुझे इश्क हो गया’ युवा म्यूजिक लवर्स के लिए खास गीत है। मैं युवाओं के लिए हमेशा अलग करना चाहता हूँ।

इस गाने में विशाल पहली बार दुआ करते हुए रतवी को देखता है और पहली नज़र में प्यार हो जाता है। फिर दोनों एक दूसरे को देखने के लिए बेताब होते हैं। इंदौर की पुरानी गलियों और हेरिटेज लोकेशन में उनका प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ता है। शहर के रंग बिरंगे बैकड्रॉप पर ‘रब्बा मुझे इश्क हो गया’ दोनों गुनगुनाते रहते हैं।
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में सनशाइन म्यूज़िक ने कई हिट सिंगल्स रिलीज किया है। इसमें घुंघरू टूट गए, क्या तेरा रुठना जरूरी है, देवा हो देवा, ख्वाब ख्यालों में, मेंटल, मैं जावाँ किथैं जैसे सुपरहिट गाने हैं। जिनको यूट्यूब ओर मिलियन व्यूज मिले हैं और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर हिट हैं। इस अवसर पर रमेश व्यास ने कम्पनी के म्यूज़िक और मूवीज़ प्लान का भी अनाउंसमेंट किया।


Bundelikhabar

Related posts

“आज़ाद” के टीजर में दमदार दिखे अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी

Bundeli Khabar

आईएमडीबी पर 8.8 रेटिंग के साथ छा गया ‘शेरशाह’

Bundeli Khabar

जासूसी थ्रिलर ‘उलझ’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया अनुबंधित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!