38.9 C
Madhya Pradesh
May 17, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 16 जुलाई, शनिवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 01:27 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी,गणेश चतुर्थी का व्रत।सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। आयुष्मान नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेगा जिसके कारण ग्रहों की स्थिति इस प्रकार से होगी…चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, वहीं रात को बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और सूर्य मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में होने के कारण आयुष्मान और वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वाले लोग आज कर्ज ले सकते हैं जो कि फायदेमंद रहेगा। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को वर्क लोड कम होने से राहत मिलेगी। इनके अलावा मकर राशि के लोग आर्थिक मामलों में संभलकर रहें। कुंभ राशि वालों के कामकाज में रुकावट के योग हैं। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- किसी समस्या का हल मिलेगा। आगे बढ़ने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे और सफल भी रहेंगे। नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करते समय लापरवाही ना करें। भाइयों से संपत्ति व बंटवारे संबंधी विवाद का हल किसी की मदद से हल हो जाएगा। आपसी संबंधों को ना बिगाड़े। युवा वर्ग अपने कैरियर पर और ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय- व्यापार में अपना पूरा जो मार्केटिंग में तथा अपनी प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। कई बेहतरीन संभावनाएं मिलेंगी। सरकारी नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आज भी कहीं ड्यूटी लग सकती है। लव- घर में किसी मांगलिक अवसर संबंधी योजनाएं बनेंगी। तथा समय सुखद गतिविधियों में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखें। काफी समय से चल रही शारीरिक अस्वस्थता से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*वृष* – पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और विजय की प्राप्ति भी होगी। नेगेटिव- कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना नया खेल बिगड़ सकता है। अपने आवेश और क्रोध पर काबू रखें। जिससे पारिवारिक सुख शांति भी प्रभावित हो सकती हैं। अपने लक्ष्य के प्रति पैनी नजर रखना आवश्यक है। व्यवसाय- कुछ दिक्कतें रहेंगी। आपके प्रयासों से कार्य विस्तार की योजना कार्य रूप में परिणित होगी। परंतु उस योजना पर पुनः परीक्षण जरूर करें। आप बुद्धिमत्ता विवेक से सभी परेशानियों का हल शांतिपूर्ण ढंग से ढूंढ लेंगे। लव- बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है। हालांकि पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

*मिथुन* – पॉजिटिव- सकारात्मक रहें और अनुभवी लोगों का सानिध्य भी करें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक निखार आएगा। संतान की शिक्षा व कैरियर आदि से संबंधित भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। इसीलिए बेहतर उपाय है कि बुरी लोगों की संगत से दूर रहें। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। व्यवसाय- अधिकारी या राजनीतिज्ञ व्यक्ति से मुलाकात से आपके काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। कई मामलों में आपका स्वाभिमान आपकी उन्नति में रुकावट बनेगा। इसलिए अपने व्यवहार को थोड़ा लचीला बनाकर रखें। लव- पति-पत्नी के मतभेदों का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- सेहत में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। परंतु जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*कर्क* – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक समस्या आज किसी के सहयोग से हल हो जाएगी। जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपनी कुशल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा भी बनी रहेगी। नेगेटिव- भूमि अथवा वाहन से संबंधित कर्ज लेने की योजना है, तो अपने सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होने के योग प्रबलता से बने हुए हैं। इस समय कोई यात्रा करना भी हितकारी नहीं रहेगा। व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक गतिविधि लीक हो सकती हैं। विपरीत परिस्थितियां जल्दी ही काबू में आ जाएंगी। इसलिए पूरे जोश से अपने काम के प्रति एकाग्रचित्त रहें। लव- संतान का कोई जिद्दीपन या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता का कारण बन सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान व दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। मौसम की अनुरूप अपनी दिनचर्या और खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह* – पॉजिटिव- सेहत में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पूरे आत्म विश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रफुलता रहेगी। नेगेटिव- दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान आने से चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति भी रहेगी। अपने क्रोध व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। बेहतर होगा कि इससे जुड़े सभी निर्णय खुद ही लें। व्यवसाय- कारोबारी हालत दिन प्रतिदिन सुधर रही है। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तो में सुधार आएगा। सिंह राशि वालों के लिए व्यापार में क्रोध सबसे बड़ा शत्रु होता है, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। लव- पारिवारिक प्रेम और सुख-शांति का लुफ्त उठाएं। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार का दुर्व्यसन आपके के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

*कन्या* – पॉजिटिव- व्यवहार कुशल बने। इससे आप बुद्धिमता व होशियारी से सभी काम में पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी हो जाएगा। नेगेटिव- अपनी भावुकता और उदारता की अधिकता पर विजय हासिल करें। क्योंकि इन आदतों की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। राजनीति तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। नई पार्टियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। अनुचित कामों से दूर रहें। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य- हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला* – पॉजिटिव- वैज्ञानिक दृष्टिकोण ओर उन्नत सोच आपको आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करेगी। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। कोई कोर्ट केस या सरकारी मामला रुका हुआ है तो वो भी गति पकड़ेंगे। नेगेटिव- हर काम को गंभीरता और सोच समझ के ही करें। थोड़ी सी लापरवाही के परिणाम विपरीत हो सकते हैं। गलत बात का प्रतिकार करने से अकारण ही लोग आपके विपक्ष में आएंगे। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन रहेगी। व्यवसाय- कुछ समय से आप बिजनेस में बहुत मेहनत कर रहे हैं। काफी हद तक आपको इसके सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। कारोबार विस्तार संबंधी नई योजनाएं बनेंगी। लेकिन पार्टनरशिप संबंधी कामों में मतभेद की स्थिति भी बन सकती हैं। लव- विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण होने की संभावना है। परंतु इसका असर अपने परिवार व व्यवसाय पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य- कमर मे व पेट में दर्द की स्थिति रह सकती हैं। इस दरमियान वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- अपने कामों को योजना बनाकर करें। जिससे समाचार को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयास रखे थे आज उस में सफल होंगे। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से आपको कोई रास्ता सूझ सकता है। नेगेटिव- विद्यार्थी हास परिहास व मनोरंजन आदि के व्यर्थ काम में पड़कर अपने पढ़ाई के साथ समझौता ना करें। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा ना करना फायदेमंद रहेगा। राजकीय मामले में काम बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में गतिविधियां बढ़ाने के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें क्योंकि आपका मार्केटिंग व संपर्कों का दायरा पहले से और अधिक विस्तृत होने वाला है। आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। जो कि फायदेमंद रहेगा। लव- किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी बना वातावरण रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य- सिर दर्द व अपच जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। योग और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*धनु* – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने में समय निश्चित होगा। युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। नेगेटिव- नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ मन्द रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। मशीनरी स्टाफ या कर्मचारियों से संबंधित कोई ना कोई परेशानी रहेगी। आंख मूंद कर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। लव- जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं। मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*मकर* – पॉजिटिव- उधार दिया हुआ पैसा आज तकाजा करने से वापस मिल सकता है सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ प्राप्त नहीं होगा। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। नेगेटिव- आर्थिक स्थिति कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अजनबी व परिचित लोगों से व्यवहार में लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों में भी एकाग्रता का अभाव हो सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में गंभीरता से फैसले लेना जरूरी है। लापरवाही से बड़ा ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। इनकम टैक्स या कस्टम संबंधित कोई झंझट भी हो सकता है। इसलिए अपने वाले डाक्यूमेंट्स आदि सुव्यवस्थित रखें। लव- परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन सुमधुर बना रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत के नजरिये से समय अभी अनुकूल नहीं है। तनाव अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

*कुंभ* – पॉजिटिव- संतान का एडमिशन किसी इच्छुक संस्था में हो सकता है। आपका स्वाभिमान और हिम्मत आप की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको और मजबूत बनाएगा। नेगेटिव- घर के लोगों के बीच हल्की फुल्की नोकझोंक व मतभेद की स्थिति रहेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार आपको विचलित कर सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- आज कामकाज को लेकर काफी मेहनत व संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि इसके परिणाम उत्तम ही मिलेंगे। गुस्से और उत्तेजना की वजह कई बार काम बनता बनता रुक जाएगा। कोई व्यापारिक सूचनाएं लीक हो सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें। लव- माता-पिता व घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह आपके आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन* – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक है तो इन गतिविधियों की योजनाओं के लिए आज समय बहुत ही अनुकूल है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। विद्यार्थियों को भी अपनी आशा व मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- विपरीत लोगों की गतिविधियों से सचेत रहें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी रखें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में कोई समाधान नहीं मिलेगा। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी आधुनिक जानकारियां हासिल करें। क्योंकि वर्तमान स्थिति के कारण कार्यों की नीतियों में परिवर्तन जरूरी है। शेयर्स भूमि आदि में निवेश करने का प्रोग्राम बन रहा है तो पहले उससे संबंधित उचित जानकारी भी हासिल करें। लव- घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

मकर संक्रांति विशेष: जानिए कैसा होगा आपका दिन

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!