22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220423 WA0005
मनोरंजन

दंगल टीवी के शो ‘मन सुंदर’ में अंग्रेज बनकर क्यों आए निहार व रुचिता? जानने के लिए पढ़ें!

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। दंगल टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘मन सुंदर’ में अब एक और रोचक और रोमांचक मोड़ आने वाला है। बुआ सा के हाथों से प्रोपर्टी के सभी पेपर्स वापस लेने के लिए निहार और रुचिता अंग्रेज बनकर घर में आते हैं, क्या वे अपने मकसद में कामयाब होते हैं या वे पहचान लिए जाते हैं ? इसके लिए आपको दंगल टीवी पर यह दिलचस्प एपिसोड देखना होगा।

रुचिता का रोल कर रही श्रुति आनंद ने बताया कि हमारी गोयल फैमिली में कुछ ऐसा हो गया है कि हम काफी गरीब हो गए हैं। हम कब तक नौकर बनकर अपने ही घर मे रहेंगे, इसलिए निहार के साथ हम नए गेटअप में बुआ जी को चकमा देने आते हैं और अपनी जायदाद को वापस लेने की कोशिश करते हैं। हम सफल होते हैं या पकड़े जाते हैं इसके लिए आपको दंगल टीवी पर मन सुन्दर देखना होगा। मैं एक विदेशी सूज़ी का किरदार प्ले करके बेहद उत्साहित हूं। मुझे यह शो करके बड़ा मजा आ रहा है, मैं कभी पार्वती बनती हूँ तो कभी इस फॉरेनर के लुक में हूँ। इस गेट अप और मेकअप में मुझे 2 घंटे से ज्यादा समय लगता है और खूब एन्जॉय कर रही हूं।
निहार का रोल कर रहे शिवम खजूरिया ने बताया कि मन सुंदर शो की यही खूबसूरती है कि इसमें अलग अलग किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। बुआ सा जैसी महान अदाकारा के साथ सीन करके बहुत मजा आता है। इस सीक्वेंस में मैं फॉरेन से एक बिजनेसमैन बनकर आया हूँ। बुआ सा अब हमारे घर की मालकिन बन चुकी हैं। इनसे वापस मैं अपनी प्रॉपर्टी को हड़पना चाहता हूं। इनको बातों में फंसा कर किसी तरह अपने इस शानदार महल को दोबारा हासिल कर लूं, मैं इसी कोशिश में लगा हुआ हूँ। विदेशी बनने के लिए मेकअप में हमें दो ढाई घंटे लगते हैं।
बुआ जी के किरदार को जी रही नीना चीमा बेहतरीन अभिनेत्री हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कुमकुम भाग्य में एक गुजराती महिला सरिता का किरदार निभा कर वाहवाही बटोर चुकी नीना ने बताया कि मुझे अपने आप पर बेहद गर्व है कि मैंने इन लोगों का सारा माल हथिया लिया है। जो मालिक थे उन्हें नौकर बना दिया है और जो बेचारी गरीब सी बुआ थी वह यहां आकर महारानी की तरह राज कर रही है। लोगों पर चिल्लाने का, उनपर गुस्सा करने का मुझे एक अलग ही मज़ा मिल रहा है। निहार और रुचिता अंग्रेज बनकर मेरे पास आते हैं मगर मुझे चकमा देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। आप लोग दंगल टीवी पे यह रोमांचक एपिसोड देखें। दंगल टीवी चूंकि फ्री टू एयर चैनल है इसलिए इसकी पहुंच आम लोगों तक भी है।

निहार की भाभी ऋतु का रोल कर रही मनीषा सक्सेना ने बताया कि मन सुंदर में ऋतु का किरदार एकदम अलग है और अब तो वह गरीब हो गई है। बुआ सा का किरदार आने से शो में काफी नई नई चीजें आ रही हैं। कभी पिंजड़े में बंद हो जाते हैं तो अब हम सब गरीब हो गए हैं। बुआ सा ने घर के पेपर ले लिए हैं, कैसे उनसे वे कागजात वापस लेने हैं, इसके लिए हम सबने प्लाटिंग की है। एक प्लान के तहत रुचिता और निहार विदेशी बनकर घर में आते हैं और कैसे बुआ को लालच देते हैं, उसके बाद क्या ड्रामा होता है वह देखने लायक है।

निहार की मां अपर्णा घोषाल ने बताया कि हमारे दर्शक गोयल परिवार का यह नया लुक देखकर चौंक गए हैं। यह लुक कहीं न कहीं मन सुंदर के कांसेप्ट को डिफाइन कर रहा है। अगर मन सुंदर है तो शानदार कपड़ों, जेवरात और आलीशान महल की कोई जरूरत नहीं है। दर्शकों को यह नया ट्रैक इंटरेस्टिंग लग रहा होगा कि बुआ सा की वजह से गोयल परिवार का सारा राजपाट छिन चुका है। निहार और रुचिता भरपूर कोशिश कर रहे हैं कि इस छिन चुके राजपाठ को दोबारा पापा को दिया जा सके। दर्शकों को निहार और रुचिता अंग्रेजों के रूप में अवश्य पसंद आएंगे। निहार के पापा ने बताया कि बुआ सा ने हमारी पूरी जायदाद, कारोबार अपने हाथों में ले लिया है। बुआ सा के अत्याचारों से परेशान होकर इस कंगाली की हालत से उबरने के लिए रुचिता और निहार के दिमाग ने यह नया आईडिया निकाला है और वे दोनों विदेशी बनकर घर मे आते है। शो में नए टर्न ट्विस्ट की वजह से दर्शकों का रोमांच और बढ़ जाता है।

निहार के भाई का रोल कर रहे सूरज पंजाबी ने बताया कि बुआ सा ने बड़ी चालाकी से हमारी सारी प्रोपर्टी, पॉवर ऑफ ऑटोरनी अपने नाम कर ली है। हमें नौकर बना दिया है। लेकिन आगे बहुत ही दिलचस्प ट्रैक आने वाला है, जिसमें निहार और रुचिता अंग्रेज कपल के रूप में आने वाले हैं और उस जायदाद को दोबारा हासिल करने का प्रयास करने वाले हैं। हम खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं कि हमें इस शो में अपने किरदार के कई वैरिएशन अदा करने को मिल रहे हैं। धारावाहिक ‘मन सुंदर’ सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे दंगल टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

सनी कौशल 2022 में अनेक प्रोजेक्ट को लेकर हैं बहुत व्यस्त

Bundeli Khabar

अब 100 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे दफ़्तर

Bundeli Khabar

बीइएफए शो में पटना पहुंचेंगे बॉलीवुड स्टार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!