39.3 C
Madhya Pradesh
April 25, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 2 जुलाई, शनिवार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा।अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। आज बुध ग्रह राशि बदलकर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य भी मिथुन राशि में है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, सूर्य और बुध मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में होने के कारण हर्षण और मानस नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे सिंह राशि वालों को तरक्की के मौके और सितारों का साथ मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव वाला दिन है। तनाव से भी राहत मिलेगी। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। मीन राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- अपने काम को नया रूप देने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे जो फायदेमंद रहेंगी। रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने का संकल्प लेंगे। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। नेगेटिव- ससुराल पक्ष के किसी संबंधी के साथ वाद विवाद होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। साथ ही किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है। यह समय धैर्य और संयम से ही व्यतीत करने का है। व्यवसाय- बिजनेस में उचित समय दें। आज लिए फैसले आपके लिए सही साबित होंगे। ऑफिशियल फाइलें और पेपर वर्क समय रहते पूरा कर ले। वरना कोई एक पेनल्टी वगैरा लग सकती है। लव- पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना उचित सहयोग दें। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्वास्थ्य- खानपान के मामले में लापरवाही ना करें। एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या परेशान करेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*वृष* – पॉजिटिव- जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प लेंगे। और दृढ़ता से उसका पालन भी करेंगे। बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद व अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। भावनाओं में बहकर कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं। संतान की पढ़ाई व कैरियर से संबंधित कार्यों में खर्चा की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार ना उपजने दें। व्यवसाय- कार्यस्थल पर वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कामकाज का बोझ बढ़ेगा। काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। इस समय नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। लव- घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास व संबल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने आराम लिए भी अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मित्रों अथवा सहयोगियों के साथ फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला भी हल हो सकता है। नेगेटिव- अवांछित लोगों के साथ संपर्क में ना रहे। वरना आपके मान-सम्मान पर आंच आ सकती हैं। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। जिस वजह से चिंता रह सकती हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में पेपर वर्क करते समय बहुत ही ध्यान रखने की जरूरत है। मार्केटिंग तथा इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी ही बनाकर रखना उचित है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाकर रखें। आपको उचित मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल हो जाएगी। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन या अनुसंधान संबंधी कामों में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नेगेटिव- समय कुछ दिक्कत तो वाला है। आज किसी भी तरह का निवेश अथवा कोई यात्रा संबंधी निर्णय ना ले। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कहीं भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। व्यवसाय- आज बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। लेकिन लापरवाही भी हो सकती है इसलिए कोई भी डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। युवाओं को करियर संबंधी फैसला लेने में सफलता मिलेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा ज्यादा तनाव ना ले। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

*सिंह* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। आपकी तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। नेगेटिव- दूसरों की बातों में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय ना लें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम रहेगी। अपने काम करने के जुनून को और अधिक गति दें। इस समय अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना जरूरी है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा। लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के मध्य कुछ तनाव रहेगा। समय रहते इनका निवारण कर लें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या हो विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- कुछ दिक्कतें और परेशानियां बनी रहेगी, परंतु समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का बखूबी सहयोग प्राप्त होगा। सपोर्ट से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ संभावनाएं आ सकती हैं। नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव बना रह सकता है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही है, हालांकि धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू कर लेंगे। अपनी व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में कुछ मुश्किलें आएंगी, जिन्हें आप समझदारी से सुलझा लेंगे। सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को करने में उच्चाधिकारियों की भी मदद हासिल होगी। ऑफिस मैं चल रही परेशानियों का निवारण होगा। लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

*तुला* – पॉजिटिव- समय में सकारात्मक बदलाव आएगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। आय का भी कोई नया स्त्रोत बनने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज इस समस्या का निवारण संभव है। किसी भी परेशानी को शांत चित्त होकर सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न हो जाएंगे। मार्केटिंग, पेमेंट कलेक्ट करने में अधिक समय लगाएं। सरकारी सेवारत लोगों को उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी भी मिल सकती है। लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा घर में सुखद माहौल होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- व्यायाम और योगा के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें वरना नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- परिवार जनों के साथ घर की व्यवस्था संबंधी योजनाएं बनेंगी। शॉपिंग आदि में भी मधुर समय व्यतीत होगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप किसी कार्य में बेहतरीन उपलब्धि हासिल होने वाली है नेगेटिव- कोई नकारात्मक बात आपकी मानसिक स्थिति को विचलित कर सकती हैं। इसलिए अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। निवेश संबंधी कोई भी पॉलिसी लेने से पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य ले। व्यवसाय- बिजनेस संबंधी संभावनाएं सामने आएंगी। कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। लव- जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में अपना समय व्यर्थ ना करें। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार हावी होने से उसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी लगाएं और मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

*धनु* – पॉजिटिव- कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल करने के प्रयास सफल रहेंगे। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, परंतु आप अपने आत्म विश्वास और योग्यता द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे।
नेगेटिव- अचानक कोई ऐसा खर्चा आ सकता है कि जिस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। निकट संबंधियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़ें। विद्यार्थियों को कंपटीशन से संबंधित गतिविधियों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यावसायिक महिलाओं के लिए समय अनुकूल है, परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष से अधिक शेयर ना करें। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी शुभ अवसर मिल सकते हैं। लव- घर में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पानी अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें, तथा सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*मकर* – पॉजिटिव- सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय व्यतीत होगा और दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन कुछ विचलित रह सकता है। इस समय अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। किसी को भी पैसा उधार ना दें, क्योंकि इस समय वापसी मिलना मुश्किल है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय- समय अनुकूल है। लंबित पड़े हुए व्यवस्था एक कार्यों में पुनः गति आएगी। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों के प्रति परवाह ना रहे। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। विशेष तौर पर नौकरीपेशा स्त्रियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनेंगी। लव- पारिवारिक मामलों में अपना योगदान अवश्य दें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ेगा। इसलिए मर्यादा में रहे। स्वास्थ्य- योगा, मेडिटेशन नियमित रूप से अवश्य करें, इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभ* – पॉजिटिव- आप अपने व्यवहार द्वारा लोगों के बीच बेहतरीन स्थान बना पाएंगे। तथा आपको अपनी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। नेगेटिव- किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी मामलों को करते समय सावधान रहें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने अपना समय बर्बाद ना करें। बच्चों की समस्याओं को भी सुलझाएं। व्यवसाय- व्यवसाय में भरपूर समय देने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई भी निर्णय दिल की अपेक्षा दिमाग से लेना उचित रहेगा। लव- दांपत्य जीवन सफल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, इस समय किसी प्रकार के इन्फेक्शन अथवा सूजन जैसी परेशानी आ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन* – पॉजिटिव- आपका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी की मदद से आपकी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफलता भी मिलेगी। नेगेटिव- कोई भी खास निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। तनाव का असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है। अपने गुस्से और ईगो जैसी कमियों पर काबू रखना जरूरी है। क्योंकि इस वजह से आपकी बनते कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। व्यवसाय- व्यवसाय मे स्टाफ अथवा कर्मचारियों की वजह से व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। इसलिए सभी गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति और पूर्ण नजर रखना जरूरी है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन अथवा प्रमोशन संबंधी कोई सूचना मिल सकती हैं। लव- वैवाहिक संबंधों मैं मधुरता और नज़दीकियां बनी रहेगी। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय मनपसंद कार्यों के लिए जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!