19.8 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20220702 0824312
मध्यप्रदेश

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए विभिन्न मंडलों के वार्डो तक पहुंचे श्री कृष्ण नितीश भरद्वाज

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक महाभारत टीवी सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले फिल्म अभिनेता नितीश भारद्वाज पहुंचे जबलपुर

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में नगरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले फिल्म अभिनेता नितीश भारद्वाज जबलपुर पहुंचे वहीं भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के अंतर्गत आने वाले दिनों में उन्होंने घूमते हुए उन्होंने अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जनता से अपील की है वहीं नितीश भारद्वाज ने जबलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा है नितीश भारद्वाज का कहना है कि जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कहा गया है कि उन्हें नगरी निकाय चुनाव से किसी भी प्रकार का लेना देना नहीं है तो वह क्यों जबलपुर में आकर प्रचार कर रहे थे वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया जिसके कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस को छोड़कर चले गए भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से ही विकास किया है वहीं उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जितना विकास हुआ है उतना विकास महाराष्ट्र में भी नहीं हुआ वही कॉन्ग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी उन्होंने निशाना साधा है उन्होंने कहा कि जिस समय राजगढ़ में 1999 में चुनाव थे उस समय सड़क बिजली आदि की समस्या पूरे मध्य प्रदेश में व्याप्त थी नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक व नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

दिल्ली में हुई लाखों की चोरी का खुलासा ससुराल से

Bundeli Khabar

शास.अनुसूचित जाति छात्रावास में हुआ जलभराव

Bundeli Khabar

चुनाव की गेंद अब आयोग की पाली में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!