28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220701 WA0009
महाराष्ट्र

कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित मिस बॉलीवुड ऑनलाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2022 की विजेता बनी रोज़ खान

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। कृष्णा चौहान ने केसीएफ और केसीपी के अंतर्गत जून में मिस बॉलीवुड ऑनलाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2022 का आयोजन किया। इस ब्यूटी कांटेस्ट के ज्यूरी मेम्बर कृष्णा चौहान, डॉ परिन सोमानी (इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर) और आर राजपाल (पब्लिसिटी डिज़ाइनर) ने रोज़ खान को विजेता घोषित किया।

इसके बाद कृष्णा चौहान अब 20 जुलाई 2022 को भव्य रूप से “राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022″ का आयोजन मुम्बई में करने जा रहे हैं। इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है। केसीएफ प्रस्तुत यह पुरस्कार समारोह मुम्बई में अंधेरी स्थित मेयर हॉल में 20 जुलाई की शाम को होगा। राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022” उन लोगों को नवाजा जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। कृष्णा चौहान इस अवार्ड समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इस पुरस्कार समारोह के बाद कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, जिसका हाल ही में भव्य मुहूर्त किया गया था।

कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में सबसे चर्चित शख्सियत माने जाते हैं।  आपको बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान का हिंदी अल्बम “ज़िक्र तेरा” हाल ही में सान म्यूजिक Ssan Music द्वारा रिलीज हुआ है और उनकी हिंदी फिल्म “आत्मा डॉट कॉम” अगले महीने फ्लोर पर जाने वाली है जिसके संगीतकार दिलीप सेन हैं।


Bundelikhabar

Related posts

महाराष्ट्रा अनलाॅक आम लोगों के लिए जल्द लोकल ट्रेन में सफर करने पर फैसला

Bundeli Khabar

खासदार संजय राऊत यांनी केले पत्रकार संघाच्या उपक्रमांचे कौतुक

Bundeli Khabar

गोरेगांव में महा मंगलकारी अनुष्ठान की भव्य तैयारियाँ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!