24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 3
मध्यप्रदेश

पाटन: बारिश की फुहारों के बीच लिख रहा पंच, सरपंच एवं बीडीसी का भविष्य

Bundelikhabar

11 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के आज दूसरे चरण में मझौली, पाटन, शाहपुरा में सुबह से ही मतदान प्रक्रिया चालू है सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है चूंकि चुनाव में मतदान की समय सीमा दोपहर 3 बजे तक की ही है इसलिए प्रत्याशी मतदाताओं को बूथ पर ले कर आ रहे हैं ताकि अपनी जीत सुनिश्चित की जा सके।

IMG 20220701 WA0012

पाटन क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ चुनाव सम्पन्न कराए जा रहे है ताकि कहीं से कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके, पुलिस प्रशासन की तैयारी मतदान पूर्व दो दिन से की जा रही है दिन रात गस्ती भी की जा रही है ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जा सके, हालांकि पाटन क्षेत्र के अंतर्गत कुछ पोलिंग बूथ ही संवेदनशील पोलिंग में आते हैं जहाँ सुबह से ही पुलिस प्रशासन एवं सामान्य प्रशासन के आला अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं और अपनी नज़र बनाये हुए हैं।

IMG 20220701 WA0015

वहीं मझौली क्षेत्र में बारिश के बीच मतदान चालू रहा और पानी में तरबतर मतदाताओं को मतदान करते देखा गया, सुबह से पानी का मौसम बना हुआ था जिसके चलते बारिश होना चालू हुई किंतु बारिश के बाद भी मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी जागरूकता देखी गई।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर में दिखा पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश, लगाए गए नारे

Bundeli Khabar

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

Bundeli Khabar

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर युवाओ ने फोटो खिंचवाकर दिया एकता का संदेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!