23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220923 WA0035
महाराष्ट्र

गोरेगांव में महा मंगलकारी अनुष्ठान की भव्य तैयारियाँ

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

साध्वी कुमुद लता के सानिध्य में हजारों लोग करेंगे साधना, मेवाड़ संघ द्वारा बांगुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रहा है भव्य अनुष्ठान

मुंबई। गोरेगांव पश्चिम में 25 सितंबर को महासती कुमुदलता महाराज के सानिध्य में आयोजित होने जा रहे महामंगलकारी अनुष्ठान की जोरदार तैयारियां चल रही है। इस बात की जानकारी देते हुए साध्वी कुमुदलता जी महाराज ने मुंबई की मीडिया को संबोधित किया और कहा कि विश्व कल्याण और गोमाता को लम्पी वायरस से बचाने के लिए यह अनुष्ठान आयोजित हो रहा है।
मेवाड़ भवन में साध्वीश्री कुमुद लता जी महाराज के सांनिध्य में हुई प्रेस काफ्रेंस में मेवाड संघ के महामंत्री महावीर तातेड़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अनुष्ठान समिति अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल जाकर वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर बन रहे विशाल डोम में बैठक व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और अतिथि सत्कार व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया।
तातेड़ ने बताया कि विभिन्न राज्यों से पदाधिकारियों के मुंबई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए मेवाड़ भवन में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में मेवाड़ संघ की अहम भूमिका हैं और विश्व शांति के लिए किया जा रहा यह कार्यक्रम स्वर्णिम इतिहास रचेगा। प्रेस काँफ्रेंस में संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी लाल वडालमिया, व्यवस्था मंत्री प्रकाश नाहर और पारसमल बाफना भी मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

मुम्बई में होगा ‘गऊ ग्राम महोत्सव’ द फेस्टिवल ऑफ काऊ का आयोजन

Bundeli Khabar

आमदार विश्वनाथ भोईर यांच्या कल्याण पश्चिम मतदार संघात विकास कामांच्या उद्घाटनाचा धडाका सुरूच

Bundeli Khabar

मॉन्टेरिया विलेज में मिलेगा परिवार को ‘द कबीला’ एक्सपीरियंस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!