25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 3 2
मध्यप्रदेश

जबलपुर में कोविड संक्रमण से हुई एक और मौत, आंकड़ा पहुँचा 801

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

जबलपुर में कोविड संक्रमण से हुई एक और मौत, आंकड़ा पहुँचा 801,मोक्ष संस्था ने किया अंतिम संस्कार

जबलपुर/ब्यूरो

कोरोना संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है जहाँ कोरोना संक्रमण से जबलपुर में एक और मौत दर्ज की गई है वही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 801 पर पहुँच गया,जहा आपको बता दे की पिपरिया कला बरेला से 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज को मेडिकल अस्प्ताल में भर्ती किया गया था जिसकी इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गयी वही परिजनों ने इसकी सूचना मोक्ष संस्था के संस्थापक आशीष ठाकुर को दी जहाँ सूचना लगते ही मोक्ष संस्था के संस्थापक आशीष ठाकुर अपनी टीम के साथ चौहानी मुक्ति धाम पहुँचे और शव का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया,
जहा बरेला से आए परिजनों ने मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर का तह दिल शुक्रिया करते हुए कहा की जब कोरोना से लोग दूर भागते है वही आशीष ठाकुर ऐसे शख्स है जो अपनी जान की परवाह न करते हुए मानव सेवा करते हुए दुसरो की मदद में जुटे हुए है उनका तह दिल से सुक्रिया करते है जो मानव सेवा के लिए जाने जाते है।

वही मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर ने कहा कि उनका पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित है उनकी संस्था के द्वारा विगत कई वर्षों से लावारिश शवो के साथ साथ कोरोना में जान गवाने वाले लोगो का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान से किया जा रहा है,उन्होंने ने कहा कि जीवन मे मानव सेवा से बढ़कर कोई चीज नही है और उनका पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित है।


Bundelikhabar

Related posts

आवश्यक सूचना: बुन्देली खबर की अपील

Bundeli Khabar

अनियंत्रित जीप ने सात वर्षीय मासूम बच्ची काे रौंदा मौके पर हुई मौत।

Bundeli Khabar

लुटेरी दुल्हन गिरोह के साथ गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!