21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 1 7
मध्यप्रदेश

कलेक्टर की पहल पर पाटन के 50 गांव के खेतों में पहुंचा नहर का पानी

Bundelikhabar

केेयर बाय कलेक्टर की पहल पर पाटन के 50 गांव के खेतों में पहुंचा नहर का पानी
किसानों ने जताया कलेक्टर श्री शर्मा के प्रति आभार

जबलपुर / ब्यूरो

आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिये कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की पहल पर शुरू की गई अनूठी पहल केयर बाय कलेक्टर व्हाट्स अप नम्बर शहरी नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर सेवायें दे रहा है ।


पिछले पंद्रह दिनों से पाटन तहसील के अंतर्गत बरगी की नहर से सिमरा, करारी, कैथरा , खिरबा, सरोंद, मझगवॉ,भरतरी, महॅगवां सिंगनतलाई, गोपपुर , मुड़िया, ब्यौहारी, पडरिया आदि 50 गांवों के खेतों पर पानी नहीं आ रहा था । किसान खेतों पर पानी न आने को लेकर चिंतित थे ।ग्राम सिमरा करारी निवासी किसान सतीश पटेल ने शिकायत केयर बाय कलेक्टर के व्हाट्सएप नम्बर 75879 70500 पर की । शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पाटन नायब तहसीलदार सुरभि जैन को इन गांवों तक नहर का पानी न पहुँच पाने के कारणों पता लगाने तत्काल स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिये । कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार पाटन ने मौके पहुँचकर जांच की । इस दौरान उन्होंने पाया कि पहुंचकर कि ग्राम सहसन के कुछ दबंगों ने नहर को बांध रखा था जिसके कारण नहर के निचले क्षेत्र में बसे गांवों के खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा था । नायब तहसीलदार पाटन ने नहर को खुलवाकर पानी की सप्लाई सुनिश्चित करवाई ।


नहर से किसानों को पानी मिलने के उपरांत खुशी जाहिर करते हुए ग्राम सिमरा करारी निवास किसान सतीश पटेल ने सभी ग्रामों के निवासियों की ओर से कलेक्टर श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया । श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा कि हमारी समस्या पर न केवल त्वरित कार्रवाई की गई और नहर के खुल जाने से 50 से ज्यादा गांव के खेतों में लगी धान को पानी पहुंचने लगा है ।


Bundelikhabar

Related posts

लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें- कलेक्टर

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा नेता मुरलीधर राव का पुतला फूंका

Bundeli Khabar

भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला बबलू के समर्थन में आदर्श बृजेश रामलीला मंडल के महंत मैदान में 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!