27.2 C
Madhya Pradesh
July 3, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1656385757931
मध्यप्रदेश

उड़ना सड़क वार्ड क्र 10 में लोगों की पहली पसंद बने प्रत्याशी ठाकुर शत्रुघन सिंह

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
जनपद पंचायत पाटन में पिछली पंच बर्षीय से लगातार अपनी सेवाओं से जनता के दिल में अपनी अहम पहचान बनाने वाले पूर्व जनपद अध्यक्ष पति ठाकुर शत्रुघन सिंह को आम मतदाताओं का भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।

ज्ञात हो कि जनपद पंचायत पाटन के वार्ड क्र. 10 उड़ना सड़क वार्ड से जनपद सदस्य हेतु प्रत्याशी ठाकुर शत्रुघन सिंह एवं वार्ड क्र. 21 से श्रीमती सविता शत्रुघन सिंह को मतदाता पूर्ण अपनेपन के साथ अपना समर्थन प्रदान कर रहे हैं।

महाकौशल की राजनीति में अपनी अच्छी खाशी छवि रखने बाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर उदयभान सिंह अपने अनुज शत्रुघन सिंह को जनता की माँग को लेकर चुनावी मैदान मे उतरे हैं, चूंकि ठाकुर उदयभान सिंह एवं ठाकुर शत्रुघन सिंह सामाजिक और धार्मिक कार्य जनता के लिए जन सेवक के रूप में हमेशा से करते आ रहे हैं जनता के दुख दर्द में सहारा बनकर कार्य करते आ रहे हैं।

FB IMG 1656385810560

हाल ही में ठाकुर उदयभान सिंह एवं ठाकुर शत्रुघन सिंह के नेतृत्व में जनपद पंचायत पाटन द्वारा आपकी जनपद आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए निस्वार्थ लोगों की समस्याओं को उनके घर पहुंच कर हल किया, इतना ही नहीं कोरोना काल में अपनी जान की परवाह ना कर संकट के समय लोगों को बचाने में लगे रहे, किसानों एवं मजदूरों को उन्होंने स्वयं राशन उपलब्ध कराया, मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए, गौ-सेवा में अग्रणी रहने वाले ठाकुर शत्रुघन सिंह को मतदाता स्वयं मैदान में लेकर आए हैं भारी जन समर्थन मिलने से यह बोला जा सकता है कि वार्ड उड़ना सड़क में अन्य उम्मीदवारों को काफी मसक्कत करनी पड़ेगी।


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के सागर दौरे में शास. मिशनरी व धनराशि के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Bundeli Khabar

लुटेरी दुल्हन गिरोह के साथ गिरफ्तार

Bundeli Khabar

राजस्व विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!