30.5 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211012 185200
मध्यप्रदेश

पाटन: नगर परिषद का मच्छरों पर प्रहार

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
वर्तमान में डेंगू जैसे मच्छर संक्रमित रोगों से बचाव के लिए नगर परिषद पाटन ने पहल करते हुए फॉगिंग मशीन द्वारा मच्छरों पर प्रहार करना शुरू कर दिया है, नगर के कोने कोने तक प्रत्येक वार्ड में धुंए को फैलाया जा रहा है, ताकि मच्छरों को नष्ट किया जा सके।

IMG 20211012 185157

गैरतलब है कि पहले कोरोना फिर उसके बाद डेंगू जबलपुर जिले में अपने पैर पसार रहा है जिसके बचाव के लिए नगर परिषद पाटन द्वारा फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि नगर के नागरिकों को डेंगू एवं मच्छरों से फैलने वाले रोगों से बचाया जा सके, जिसका बेड़ा उठाया है नगर परिषद पाटन से रत्नेश नामदेव एवं उनकी टीम ने, जो प्रत्येक वार्ड की छोटी छोटी गलियों से लेकर नगर के मुख्य मार्गों तक फॉगिंग मशीन से धुआं फैला रहे है ताकि पाटन नगर से मच्छरों की विदाई की जा सके, जो नगर परिषद पाटन नगर हित मे एक अच्छी पहल है जिसकी नगरवासी काफी सराहना कर रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

किसानों को खाद की किल्लत, घंटों तक लाइनों में लगने को मजबूर

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री शिवराज का निकाय राज के लिए रोड शो

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री आज नवीन आवासों के हितग्राहियों को देंगे स्वीकृति पत्र

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!