24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220628 WA0000
मनोरंजन

‘टीटू अंबानी’ के कलाकार दीपिका सिंह और तुषार पांडेय पहुँचे खाटू श्याम के दरबार

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह और छिछोरे फेम तुषार पांडेय अपनी फिल्म ‘टीटू अंबानी’ की सफलता के लिए राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम के मंदिर पहुँचे। निर्देशक रोहित राज गोयल, निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार की फ़िल्म टीटू अंबानी 8 जुलाई को सिनेमागृहों में रिलीज़ होगी।

अभिनेत्री दीपिका सिंह ने कहा कि बाबा श्याम के दरबार में आना हमेशा एक डिवाइन अनुभव होता है। बाबा के दर्शन के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। हम सबने अपनी फ़िल्म टीटू अंबानी की सफलता के लिए बाबा से प्रार्थना की। हमने यह फ़िल्म राजस्थान में शूट की है। राजस्थान मेरे दिल के बहुत क़रीब है मेरे टेलीविज़न शो की कहानी की पृष्ठभूमि राजस्थान थी इसलिए मुझे जयपुर हमेशा अपना घर लगता है।

सबल प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फ़िल्म ‘टीटू अंबानी’ के निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार हैं। युवा निर्माता दिनेश कुमार ने कहा कि मैं मूल रूप से राजस्थान से हूँ, बाबा के आशीर्वाद से हमने एक अच्छी  फ़िल्म पूरी की हैं और अब 8 जुलाई को रिलीज कर रहे हैं। हमने इसे उदयपुर के खूबसूरत लोकेशन पर फ़िल्माया है। फ़िल्म का संगीत, संवाद और किरदारों में आपको राजस्थान का फ्लेवर मिलेगा।

हाल में ही फ़िल्म का संगीत सोनी म्यूज़िक ने जारी किया है जिसमें रेखा भारद्वाज द्वारा गाया गीत ज़बरे पिया को बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म टीटू अंबानी मे अन्य प्रमुख भूमिकाओं में रघुबीर यादव, सपना सैंड, वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर, और बृजेंद्र काला नज़र आएँगे।


Bundelikhabar

Related posts

आंखों देखी, मसान और न्यूटन जैसी फिल्मों के बाद दृश्यम फिल्म्स की अगली फिल्म ‘सिया’ का फर्स्ट लुक लॉन्च

Bundeli Khabar

अत्याधुनिक तकनीक के साथ डॉन स्टूडियो की भव्य लॉन्चिंग

Bundeli Khabar

महिला सशक्तिकरण को दर्शाती ‘जीना अभी बाकी है’ शॉर्ट फिल्म में दिव्यांका त्रिपाठी और मधुरिमा तूली

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!