30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 5
मध्यप्रदेश

महिला एएसआई को गोली मारने के बाद टीआई ने की सुसाईड

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

भोपाल/ब्यूरो
भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह ने साथी महिला एएसआई को इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया, बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले रेस्टोरेंट और कॉफी पी. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, दोनों पुलिसकर्मी कंट्रोल रूप परिसर तक साथ आए, जहां टीआई हाकम सिंह ने महिला एएसआई को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी जान दे दी।

Screenshot 20220624 2231242

इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में टीआई हाकम सिंह पवार ने पहले ASI रंजना खंडे के सीने पर गोली चलाई बाद में टीआई हाकम सिंह पवार ने सर्विस रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर भी गोली चला दी, गोली लगते ही थाना प्रभारी हाकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, साक्ष्य जमा करने मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंची, टीआई हुकम सिंह पंवार भोपाल के श्यामला हिल्स में पदस्थ थे और 2 दिन की छुट्टी पर इंदौर आए थे, मामले में कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने प्रेम प्रसंग के मामले की आशंका जताई है, वहीं दिनदहाड़े पुलिस मुख्यालय में गोली चलने से हड़कंप मच गया।


Bundelikhabar

Related posts

महंगाई की मार से परेशान आम नागरिक

Bundeli Khabar

बिजावर: मुरम का अवैध खनन जोरों पर

Bundeli Khabar

पाटन: कोविड-19 वैक्सीनेशन में पाटन हुआ शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!