24.1 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220625 WA0009
मनोरंजन

वरुण धवन की फिल्म ‘जुगजुग जियो’ ने पहले ही दिन ली शानदार ओपनिंग

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। वरुण धवन की फिल्म जुगजुग जियो ने रिलीज के पहले ही दिन अच्छी ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर आगमन किया है। कोरोना में लॉकडाउन के चलते तक़रीबन दो साल के बाद कल यानि 24 जून को सिनेमाघरों में वरुण धवन की फिल्म रिलीज हुई है। अपने प्रभावशाली अभिनय कौशल का प्रदर्शन करते हुए फिर एक बार वरुण ने दर्शको का दिल जीत लिया है। एक ही समय में एक समर्पित बेटे, आदर्श भाई और एक संघर्षित पति की भूमिका काफी सहजता से निभाते हुए वरुण यानि कुकू ने इस फिल्म में अपने बहुमुखी अभिनेता की झलक दर्शायी है। रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.28 करोड़ की शानदार कमाई करते हुए प्रशंसकों ने वरुण की सराहना की है। राज मेहता निर्देशित इस अर्बन पारिवारिक मनोरजन ड्रामा में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

बुंदेली चैनल पर लाइव : महाकौशल फिल्म फेस्टिवल 2024 जबलपुर

Bundeli Khabar

बार्बी डॉल बनीं उर्वशी रौतेला, 60 लाख के रेड ऑउटफिट में दिखा हॉट अवतार

Bundeli Khabar

एंजल वन ने हासिल किया द राइजिंग स्टार का खिताब

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!