29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220620 WA0004
मनोरंजन

निर्माता निर्देशक कृष्णा चौहान की हिंदी फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का मुहूर्त सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुहूर्त के अवसर पर चुनरिया फेम गीतकार सुधाकर शर्मा, अनिल नागरथ, अली खान, दिलीप सेन, एहसान कुरैशी की उपस्थिति में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ परिन सोमानी का बर्थडे भी मनाया गया तथा कृष्णा का अल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ भी रिलीज किया गया

मुम्बई। फिल्म निर्देशक कृष्णा चौहान की आगामी हिंदी फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का मुम्बई के व्यंजन हॉल में भव्य मुहूर्त हुआ। इस अवसर पर अनिल नागरथ, डॉ परिन सोमानी, अली खान, दिलीप सेन, एहसान कुरैशी, सुधाकर शर्मा, सुंदरी ठाकुर, रूबी अहमद, राजकुमार कनौजिया सहित कई मेहमान मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ परिन सोमानी का बर्थडे भी मनाया गया। साथ ही इसी अवसर पर सान म्युज़िक द्वारा हिंदी अल्बम “ज़िक्र तेरा” भी रिलीज़ हुआ। कृष्णा चौहान प्रोडक्शंस प्रस्तुत ज़िक्र तेरा के निर्माता व निर्देशक कृष्णा चौहान हैं। ज़िक्र तेरा के संगीतकार अमन श्लोक और गीतकार इमरान जेड सलमानी हैं। इसके डीओपी पप्पू के शेट्टी, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी व केदार सुब्बा हैं। इस रोमांटिक म्युज़िक वीडियो के डायरेक्टर कृष्णा चौहान का कहना है कि ज़िक्र तेरा एक सॉफ्ट रोमांटिक ट्रैक है, जिसे बड़ी ख़ूबसुरती से फ़िल्माया गया है।

वहीं कृष्णा चौहान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म आत्मा डॉट कॉम के संगीतकार संगीतकार दिलीप सेन हैं। इस फ़िल्म के गाने सुधाकर शर्मा, इमरान जेड सलमानी और गाज़ी मोईन ने लिखे हैं। फ़िल्म की पटकथा और संवाद गाज़ी मोइन व पी के गुप्ता द्वारा लिखे गए हैं। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट आर राजपाल का है।  फ़िल्म के कलाकारों का चयन जारी है। कृष्णा चौहान इस सस्पेन्स थ्रिलर फिल्म को उत्तर भारत की रमणीय लोकेशन पर शूट करेंगे। कृष्णा चौहान द्वारा निर्देशित इस फिल्म के डीओपी पप्पू के शेट्टी हैं।

केसीएफ के अंतर्गत बनने वाली इस हॉरर थ्रिलर फिल्म की कहानी काफी डिफ्रेंट है जो दर्शकों को पसन्द आएगी।
फ़िल्म आत्मा डॉट कॉम के मुहूर्त के अवसर पर पहुंचे अनिल नागरथ, डॉ परिन सोमानी, अली खान, दिलीप सेन, एहसान कुरैशी, सुधाकर शर्मा, सुंदरी ठाकुर, रूबी अहमद ने कृष्णा चौहान को इस फ़िल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और डॉ परिन सोमानी को जन्मदिन की बधाई दी।

आत्मा डॉट कॉम टाइटल के संदर्भ में कृष्णा चौहान का कहना है कि यह फ़िल्म की पटकथा के अनुसार रखा गया है। इसमे आज की डिजिटल भाषा और नई तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा जो युवाओं को कनेक्ट करेगी।

उल्लेखनीय है कि कृष्णा चौहान अपने फाउंडेशन कृष्णा चौहान फाउंडेशन के अंतर्गत कई अवार्ड शो का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं। केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, महात्मा गांधी रत्न अवार्ड, नारी शक्ति सम्मान का आयोजन भी किया जा रहा है। डॉ कृष्णा चौहान ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज इंडिया का आयोजन भी करते आ रहे हैं। इसके अलावा केसीएफ के द्वारा समाज सेवा, भोजन वितरण और भगवद गीता का वितरण भी किया जाता है। कृष्णा चौहान ने कोरोना महामारी के बीच में कई जरूरतमंद लोगों को खाद्य वस्तुएं मुहैया कराई थी।


Bundelikhabar

Related posts

मैं अच्छी फिल्में करके प्रशंसकों और दर्शकों से मिले प्यार को वापस देना चाहता हूं : सूर्या

Bundeli Khabar

‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2022’ का आयोजन

Bundeli Khabar

मैं हमेशा से अक्षय कुमार की जबरदस्त प्रशंसक रही हूं : रकुल प्रीत सिंह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!