24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220703 WA0002
मनोरंजन

‘आदि आदी’ के साथ सहर बांबा और रोहन मेहरा की फ्रेश जोड़ी का चलेगा जादू

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सहर बांबा और टीवी के रोमांटिक एक्टर रोहन मेहरा, विनोद भानुशाली के हिट्स म्यूजिक के अपकमिंग सिंगल ‘आदि आदी’ के लिए पहली बार एक साथ आए हैं। इस गाने को ध्वनि भानुशाली ने गाया है जबकि मेलो डी ने इसे रैप किया है। हाउस म्यूजिक इंफ्लूएंस के साथ यंग एक्टर्स को साथ लाने वाला ये एक रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने का निर्देशन स्टेनली मेनिनो डी’कोस्टा ने किया है।

बता दें, सहर बांबा ने फ्रेश फेस ब्यूटी पेजेंट में जीत हासिल करने के बाद ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है और आखिरी बार द एम्पायर में नजर आईं थी। वहीं बता करें, चॉकलेटी ब्वॉय रोहन मेहरा की तो रोहन टीवी इंडस्ट्री का एक बेहद लोकप्रिय नाम है जिन्होंने सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के साथ सबके दिलों में अपनी खास जगह बना ली। टेलीविजन पर धूम मचाने के बाद रोहन ने ओटीटी स्पेस में भी अपनी छाप छोड़ी है।

अब ‘आदी आदी’ के साथ रोहन और सहर की जोड़ी देखने के लिए तैयार हो जाइए। दोनों का ये अपकमिंग सिंगल 5 जुलाई को केवल हिट्ज म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।


Bundelikhabar

Related posts

निर्माता निर्देशक कृष्णा चौहान की हिंदी फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का मुहूर्त सम्पन्न

Bundeli Khabar

संगीत साधना में लीन हैं अमिताभ रंजन

Bundeli Khabar

आमिर खान से हैं इंस्पायर रूही दोसानी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!