35.8 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
महाराष्ट्र

राज्यपाल के हाथों ग्लोबल वेलनेस अवार्ड से सम्मानित हुए विद्युत जामवाल और दर्शन कुमार

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कमांडो फेम विद्युत जामवाल और द कश्मीर फाइल्स और आश्रम के चर्चित अभिनेता दर्शन कुमार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों ग्लोबल वेलनेस अवार्ड से सम्मानित हुए। ग्लोबल वेलनेस अवार्ड को जीने का, एक सामाजिक जागरूकता को प्रमोट करने का जहाँ पर जीवन को सुखी और सफल बनाने के लिए फिट रहना और हेल्थी रहना कितना जरूरी हैं ये बताया गया।

जहां दर्शन कुमार अवार्ड लेने आये जो हमेशा हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देते हैं और अपने आप को फिट रखते हैं। वहीं एक्शन मास्टर विद्युत जामवाल भी इस नेक काम मे अपना योगदान देते नजर आए। क्योंकि जहाँ हेल्थ और फिटनेस की बात आती है विद्युत जामवाल का चेहरा नजर आता है जो लोगो में हमेशा से स्टे फिट और बी हेल्थी रहने के फंडे पर जोर देते हैं। ग्लोबल वेलनेस अवार्ड की ब्रांड एम्बेसडर रेखा चौधरी ने इस मौकों को सेलिब्रेट किया जहाँ पर उन्होंने जीवन को फिट रखने के बातों से लोगो को जागृत किया। रेखा चौधरी के इस नेक काम में उनका साथ दिया पोलिटिकल लीडर और सोशल एक्टिविस्ट स्मिता ठाकरे ने।

मुम्बई के राज भवन में ये अवार्ड फंक्शन सम्पन्न हुआ और गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के हाथों से कई अन्य अवार्डी को सम्मानित किया गया।  इसके अलावा इस मौके पर सोनाली सिंह, फारूक कबीर, आकांशा सिंह जैसी तमाम हस्तियां मौजूद थी जिन्हें गवर्नर के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ।


Bundelikhabar

Related posts

एफडब्लू्आईसीई ने जताया डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर का विरोध

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघाचा यावर्षीचा मानाचा राज्यस्तरीय समाज भूषण पुरस्कार कमांडर मनीलाल शिंपी यांना प्रदान

Bundeli Khabar

हा फोटो बघितला आणि क्षणभर थबकलो.

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!