30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220311 WA0034
मनोरंजन

धैर्य कारवा ने कटरीना कैफ़ को कहा प्यारी, विनम्र और मेहनती लड़की

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। अभिनेता धैर्य कारवा ने कैटरीना कैफ के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्हें एक प्यारी, विनम्र और कड़ी मेहनत करने वाली सह-अभिनेता के रूप में याद किया।

गहराइयां में दिखे टॉल, डार्क और हैंडसम युवा सितारे ने सबको अपनी तरफ आकर्षित करने में सफलता हासिल की है। धैर्य कारवा आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय करते हुए दिखे, और अब एक शीतल पेय विज्ञापन में वह कटरीना कैफ के साथ दिख रहे हैं। इसे मालदीव के प्राचीन समुद्र तटों पर शूट किया गया था। कैटरीना कैफ के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। “कटरीना के साथ शूटिंग करते हुए मेरा बहुत अच्छा समय रहा। वह विनम्र और वास्तव में प्यारी है। इतने वर्षो से सफलता के शिखर पर होते हुए भी किसी को इतना प्रेरित और मेहनती देखकर प्रेरणा मिलती है। वह जो कुछ भी करती है उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करती है।”

धैर्य और कटरीना इस वीडियो में एक शानदार केमिस्ट्री साझा करते हैं, जो रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। बता दें कि धैर्य ने पहले ‘उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विक्की कौशल के साथ अभिनय किया था। उन्होंने 83 में रवि शास्त्री की भूमिका निभाई और धर्मा निर्मित ‘डोमेस्टिक थ्रिलर’ में एक लीड में भी दिखेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

रामजी गुलाटी और राहुल शर्मा का गाना “थुम्मक” रिलीज

Bundeli Khabar

‘अनेक’ में पहली बार अंडरकवर कॉप की भूमिका में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

Bundeli Khabar

एम एक्स प्लेयर पर रिलीज हुआ वेबसीरीज ‘एक बदनाम – आश्रम 3’ का ट्रेलर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!