26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1655058395913
मध्यप्रदेश

निकाय चुनाव: पहले दिन जिले में केवल पाटन ने खोला खाता

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

पहले दिन पाटन से एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में दो चरणों में हो रहे नगरीय निकायों के निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन आज सुबह 10.30 बजे संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा किया गया। निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही स्थानों के आरक्षण की स्थिति तथा मतदान केन्द्रों की सूची भी प्रकाशित की गई।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन में पहले दिन पाटन नगर परिषद से पार्षद पद के लिए एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। नगर निगम सहित जिले के शेष नगरीय निकायों में पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नगर निगम जबलपुर के महापौर एवं पार्षद तथा जिले के शेष सभी नगरीय निकायों में पार्षद पद का निर्वाचन लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र शनिवार 18 जून की दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्राप्त किये जायेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर:केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

Bundeli Khabar

स्वास्थ्य मेले में 1 हजार 614 लोगों की हुई जांचें

Bundeli Khabar

कटनी: टनल हादसे में 9 मजदूर मलबे में दबे, राहत बचाव कार्य चालू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!