31.7 C
Madhya Pradesh
April 20, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*13 जून, सोमवार ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष,तिथि चतुर्दशी नक्षत्र अनुराधा, सूर्य राशि वृष और चन्द्र भी राशि वृष पर रहेगा जिसके चलते अन्य राशियों के लिए सिद्ध और मानस नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कर्क राशि वाले लोगों को अचानक फायदा होने के योग हैं। निवेश के लिए वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा मिथुन राशि वाले लोग एक्स्ट्रा इनकम की कोशिश न करें। नुकसान हो सकता है। सिंह राशि वाले लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कुंभ राशि वालों को भी पूरे दिन सावधान रहना होगा। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*
*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- कोई शुभ सूचना मिलने से आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। अपने कामों को उचित अंजाम दे पाएंगे। कुछ मुश्किलें आएंगी पर साथ ही उनका समाधान भी मिलता जाएगा।किसी धार्मिक स्थल में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर उचित ध्यान दें। आलस की वजह से काम को टालने का प्रयास ना करें। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें। कोई नकारात्मक बात आपसी संबंधों को खराब कर सकती है। व्यवसाय- व्यवसायिक काम को आप किसी भी तरह अपने काम को निकलवाने में सक्षम रहेंगे। साथ ही कुछ नई योजनाएं भी बनेगी नौकरी पेशा लोगों को भी अपना काम कुशलता से पूरा करने पर सीनियर अफसरों से सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- कफ और खांसी की वजह से गले और छाती में दर्द महसूस होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज ले। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान निकलेगा। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए सारे प्लान सफलता हासिल करेंगे। नेगेटिव- दोस्तों के साथ व्यर्थ घूमने-फिरने में अपना समय नष्ट ना करें। कभी-कभी आत्म विश्वास में कमी तथा आलस की वजह से बनते कामों मे रुकावटें आ सकती हैं। अपनी नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी नए प्रोजेक्ट को आप जितना सरल और सहज समझ रहे हैं, उसमें मुश्किलें बनी रहेगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी फाइलें व दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। लव- काम के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। किसी गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खान-पान को संयमित ही रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधियों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज आप बेहतरीन तरीके से अपने कामों को अंजाम देने में सफल रहेंगे। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं। नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने या गुम हो जाने का भी भय है। कई बार किसी मुद्दे पर ज्यादा सोच विचार करने की वजह से आपसे कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी निकल सकती हैं। व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक जिम्मेदारियां आप बखूबी निभाएंगे। कार्य क्षेत्र में शांति प्रिय तरीके से काम संपन्न होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए किसी भी तरह की कोशिश न करें, क्योंकि किसी प्रकार की मानहानि के योग बन रहे हैं। लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। प्रेम प्रसंगो के बीच ईगो की स्थिति ना उपजने दें। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योग पर ध्यान देना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी धार्मिक अथवा अध्यात्मिक स्थान पर जाने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। आज का ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। लंबे समय से चली आ रही किसी तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। नेगेटिव- शेयर्स, सट्टा आदि में किसी प्रकार की भी निवेश ना करें। तथा किसी अनजान व्यक्ति से वाद-विवाद में भी ना पड़े। घर में मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। व्यवसाय- कोई भी व्यवसायिक पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें जरा सी लापरवाही नुकसानदायक रह सकती हैं। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।इस समय कार्य की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करना अति आवश्यक है। लव- रिश्तेदारों से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस होगी। गर्मी से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- आज दौड़-धूप ज्यादा रहेगी परंतु सफलता मिलने की खुशी में आपके ऊपर थकान हावी नहीं होगी। दिन बहुत अधिक लाभकारी है। अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा। नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे बच्चों में आलस रहेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों को भी आज स्थगित ही रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और सफलता मिलेगी। नौकरी में अपने लक्ष्य प्राप्त करने से राहत रहेगी। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने की आशंका लग रही है। आज वाहन ना ही चलाएं तो उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- कोई सरकारी काम रुका है तो उसे पूरा के लिए उचित समय है। सभी प्रकार के रिश्तो में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- सकारात्मक सोच रखें तथा अपने व्यवहार में और अधिक परिपक्वता लाएं। कभी-कभी आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेंगी। व्यवसाय- विदेश अथवा आयात निर्यात से संबंधित व्यवसाय में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ प्राप्ति के लिए किए गए नए अनुबंध विकसित होंगे। तथा नई योजनाएं बनेंगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु मित्रों से अधिक मेलजोल रखना आपसी संबंधों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर आराम भी लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला* – पॉजिटिव- सपने और कल्पनाएं साकार करने का समय है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना आपको सफल बनाएगा। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा। नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। घर में किसी अप्रिय व्यक्ति के आगमन से मन खिन्न हो जाएगा। कुछ समय अध्यात्म तथा ईश्वर आराधना में व्यतीत करें। व्यवसाय- बिजनेस में कुछ न कुछ दिक्कत बनी रहेगी। किसी के साथ डील या लेनदेन करते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी पाने के लिए की गई कोशिशों का सकारात्मक नतीजा मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा। उन संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण से सावधान रहना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आर्थिक निवेश संबंधी कामों के लिए अनुकूल समय है। यह गतिविधियां भविष्य में लाभदायक रहेगी।आज आपके विचार कार्यरूप में परिणित होंगे। जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा तथा आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उनके मान-सम्मान में किसी प्रकार की भी कमी ना लाएं। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कामकाज में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कार्यों को गंभीरता से निपटाने की भी कोशिश करें। नौकरी में अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। लव- घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। तथा किसी परिवारिक अविवाहित व्यक्ति के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- पेट दर्द व सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ भोजन खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

*धनु* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रहेगी। अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में घर के वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग अवश्य लें। उनकी उचित सलाह से आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। तथा हास-परिहास और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में अधिक से अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए। अत्यधिक क्रोध व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए अपनी उर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। व्यवसाय- ब्यूटी और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। वे लोग काम के प्रति पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। ऑफिस में चल रही राजनीति जैसी गतिविधियों से खुद को दूर रखें। लव- पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं। पोलूशन तथा पसीने से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों के साथ आपसी विचार विमर्श द्वारा लिया गया निर्णय बेहतरीन रहेगा। घर में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। आप निश्चिंत होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- ख्याली दुनिया से बाहर निकलने की जरूरत है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें क्योंकि अत्यधिक व्यय की स्थितियां बन रही हैं। आपके स्वभाव में गुस्सा चिड़चिड़ाहट आपके लिए ही हानिकारक हो सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बनाई गई नई नीतियों और योजनाओं के उचित नतीजे हासिल होंगे। आने वाले दिनों में आपको फायदेमंद अनुबंध भी मिलेंगे। इसके लिए प्रयासरत रहे। कोई ऑफिशियल यात्रा का भी ऑर्डर मिल सकता है। लव- घर का वातावरण प्रेम व सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मानहानि हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमी महसूस करेंगे। जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी गतिविधियों पर विचार होगा। आपके काम करने का जोश व जज्बा आपको गजब की सफलता देने वाला है। इसलिए मेहनत में कोई भी कमी ना करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- कहीं भी खर्च अथवा निवेश करते समय सतर्क रहें, गलतियां हो सकती हैं।किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। आज वाहन का प्रयोग बहुत अधिक सावधानीपूर्वक करें। बेहतर होगा कि आज स्थगित ही रखें। व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। सावधानी और सतर्कता बरतने से कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन तथा बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

*मीन* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून महसूस करेंगे। रुपयों की आवक के लिहाज से आज का दिन श्रेष्ठ है। घर में सुधार करते समय वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए बहुत उचित रहेगा।
नेगेटिव- घर में संबंधियों के आगमन से व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बहुत अधिक भावुकता तथा उदारता पर संयम रखें। क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। दूसरों पर निर्भर रहने से स्वयं काम निपटाने की कोशिश करें। आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा। लव- जीवनसाथी व पारिवारिक लोगों का सहयोग आपकी मनोबल को बनाकर रखेगा। घर में शांतिपूर्ण तथा सुकून भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- गैस, वायु आदि के वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!