24.1 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
images 1 8
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

*12 June 2022: चन्द्रमा सप्तम व एकादश शनि मेष राशि को देंगे लाभ, जानिए राशिफल*

आज श्रवण नक्षत्र है। चन्द्रमा तुला राशि में है। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर,तुला व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष राशिफल-
चन्द्रमा सप्तम,द्वादश गुरु व एकादश शनि लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल जमीन क्रय करने के लिए शुभ है।

2.वृष राशिफल-
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि के सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-
पंचम चन्द्रमा शिक्षा में लाभ दे सकते हैं। शनि के भाग्य भाव में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का दशम भाव मे गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल- शिक्षा भाव में चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। स्टूडेंट्स के कॅरियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल –
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल-
चन्द्रमा द्वादश व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल-
आज चन्द्रमा इसी राशि से एकादश व सूर्य खष्ठम भाव में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चावल का दान करें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा कर्म भाव में व सूर्य इस राशि से पंचम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सप्तश्लोकीदुर्गा का पाठ करें व अन्न का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
छात्र सफल रहेंगे। जीवन में सफलता के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें । बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। तिल का दान करें।

12.मीन राशिफल-
आज इस राशि से द्वादश शनि, तृतीय सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। अष्टम चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा ,नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें


Bundelikhabar

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा रहेगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!