17.2 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220611 WA0005
मनोरंजन

‘मेजर’ ने की बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज़्यादा कमाई

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। दर्शकों के मन में अदिवि शेष और सई मांजरेकर की फिल्म मेजर की रिलीज़ से पहले ये सवाल था क्या यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज और कमल हसन की फिल्म विक्रम के सामने टिक भी पायेगी? और अदिवि शेष की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को शानदार टक्कर दी है और इस बात से अब हम सभी वाकिफ हैं।

एक प्रेस कांफ्रेंस में उनकी फिल्म की तुलना इन फिल्मो से की गयी थी और उनसे यह पुछा गया था कि क्या इन बड़े सितारों की फिल्म के सामने यह फिल्म सर्वाइव कर पायेगी तब उन्होंने मजाकिया तरीके से कहा था कि उनकी फिल्म गोल्डफिश है, और उनका यह जवाब चर्चा का विषय बन गया था। जिस हिसाब से उनकी फिल्म मेजर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है उससे ये तो पता चल गया कि अदिवि का ये जवाब बहुत ही सटीक और सही था।

इस फिल्म को रिलीज़ हुए अभी एक हफ्ते नहीं हुए परन्तु फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। अदिवि और सई की दमदार परफॉरमेंस ने निश्चित रूप से सभी का दिल जीत लिया है, और अब अदिवि का क्रेज लोगों के बीच देखते बनता है। फिल्म वास्तव में एक ‘सुनहरी मछली’ साबित हुई है।

अदिवि शेष कहते हैं कि मुझसे मज़ाक में बड़ी मछली (बड़ी फिल्में जो मेजर के साथ रिलीज़ हुईं) के बारे में पूछा गया था, और मैंने जवाब में कहा था कि हम गोल्ड फिश हैं। मेरे इस स्टेटमेंट की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी भी हो गयी। लोगों को ऐसा प्रतीत हुआ कि मैं इन बड़े सितारों का अनादर कर रहा हूँ। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरे चचेरे भाई ने एक सबसे फन्नी कमेंट किया था उसने मुझे कहा कि गोल्ड फिश मीठे पानी में रहती है न की समंदर में। परन्तु मैं ये कहना चाहूंगा कि इस गोल्ड फिश ने न सिर्फ समंदर में सर्वाइव किया है बल्कि शाइन भी कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

महिलाओं के सीरियल किलर ‘साइनाइड मोहन’ को पकड़ने में राजा सरफराज़ की होगी मुख्य भूमिका

Bundeli Khabar

रणदीप हुडा बनेंगे स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर

Bundeli Khabar

अजय देवगन अभिनीत ‘रुद्र – द एज ऑफ़ डार्कनेस’ का ट्रेलर लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!