37.9 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

देशभक्ति फिल्म ‘नमो क्रांति’ का ट्रेलर जारी

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
 
मुम्बई : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्व सेवा फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी देशभक्ति फिल्म ‘नमो क्रांति’ का ट्रेलर जारी कर दिया कर दिया गया है। अब बहुत ही जल्द यह फ़िल्म सिने दर्शकों तक पहुंचने वाली है। इस फिल्म के संगीतकार श्रीकांत जयकांत, गीतकार डॉ बी बी राज, कोरियोग्राफर प्रकाश जैस, कैमरामैन शंकर कुमार साहू और पीआरओ काली दास पाण्डेय हैं। इस फिल्म में नवोदित अभिनेता पवन शर्मा, अदाकारा जया खन्ना और बन्दना झा बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रज़ा मुराद के साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे।

 निर्माता निर्देशक लेखक डॉ बी बी राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जन हित में उठाये गए क़दमों रचनात्मक निर्णयों को ही फिल्म ‘नमो क्रांति’ की कथावस्तु का आधार बनाया है। फिल्म की पटकथा प्रशांत गैलवर ने तैयार किया है। 


Bundelikhabar

Related posts

‘जौनपुर’ वाली अभिनेत्री समिधा किरण अगली फिल्म में बनेगी पत्रकार

Bundeli Khabar

‘दिल बेकरार’ और ‘बैंड स्टैंड’ दो गाना हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए भावुक हुए राम चरण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!