21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220521 WA0036
मनोरंजन

नुसरत भरुचा की ‘जनहित में जारी’ से ध्वनि भानुशाली और अमित गुप्ता के स्वर में ‘उड़ा गुलाल इश्क वाला’ गाना रिलीज

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। सिंगर ध्वनि भानुशाली और अमित गुप्ता का नया रोमाटिंक ट्रैक ‘उड़ा गुलाल इश्क वाला’ सामने आया है। इस गाने के साथ श्रोता एक बार फिर अपने प्यारे को सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह गाना नुसरत भरुचा और अनुद सिंह ढाका की फिल्म ‘जनहित में जारी’ का है।
गाना एक छोटे से शहर की वाइब्रेंट और रंग बिरंगी गलियों के बैकड्राप पर शूट किया गया है जो काफी मजेदार है और होली प्ले लिस्ट में होने का वादा भी करता है।
‘उड़ा गुलाल इश्क वाला’ को अभिषेक टैलेंट ने लिखा है। वहीं सुषमा दिलमन सुनाम ने इसे कोरियोग्राफ किया गया है। अभिषेक-अमोल द्वारा कंपोज्ड इस गाने पर तबला, ढोलक, भारतीय ताल, बैंजो और हारमोनियम जैसे का इंस्ट्रूमेंट का खूब प्रभाव दिखा रहा है, जो इसे एक परफेक्ट देसी गीत बनाता है।
बता दें ‘जनहित में जारी’ भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन की प्रस्तुति है। इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया है और विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी, श्रद्धा चंदावरकर, बंटी राघव, राजेश राघव और मुकेश गुप्ता द्वारा निर्मित है। साथ ही जूही पारेख मेहता ने इसे को-प्रोड्यूस किया है जो एक ज़ी स्टूडियो से रिलीज़ होगी। यह फिल्म 10 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Bundelikhabar

Related posts

शेमारू के लोकप्रिय शो ‘नामकरण’ में जुड़े अदिति राठौड़ और ज़ैन इमाम

Bundeli Khabar

‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2022’ का आयोजन

Bundeli Khabar

गोल्ड डस्ट रिकॉर्ड्स म्यूज़िक के वीडियो सॉन्ग ‘भाऊ का सिक्का’ में दिखेगा हिंदुस्तानी भाऊ का जलवा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!