22.7 C
Madhya Pradesh
October 24, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220330 WA0010
मनोरंजन

दीदी के चले जाने से अब हम अनाथ हो गए : आशा भोंसले

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

दीनानाथ मंगेशकर सभागृह में विक्रम गोखले के हाथों स्वर्गीय स्वर कोकिला लता मंगेशकर की फोटो के अनावरण के अवसर पर हृदयनाथ मंगेशकर और उषा मंगेशकर सहित परिवार वाले हुए भावुक

मुम्बई। स्वर कोकिला और भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी मौजूदगी ताउम्र तक हर संगीतप्रेमी के दिल में सदा रहेगी। 6 फरवरी को दुनिया को अलविदा कहकर पंचतत्व में विलीन हुई लता दीदी की यादों का बसेरा मंगेशकर परिवार की दुनिया हैं। तभी तो दीनानाथ मंगेशकर सभागृह में लता दीदी की फोटो का अनावरण किया गया।

भाई बहनों में सबसे बड़ी और अपने आई बाबा की लाड़ली लता दीदी, आज उसी सभागृह के दीवारों पर एक खूबसूरत सी तस्वीर बनकर अपने परिवार को और हर आनेवाली पीढ़ी को अपने आशीर्वाद से प्रेरित करती रहेंगी। लता दीदी की फोटो का अनावरण किया अभिनेता विक्रम गोखले ने। मंगेशकर और गोखले परिवार का रिश्ता 70 साल पुराना हैं। इस मौके पर विक्रम गोखले ने कहा कि मेरे पिताजी, मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के शिष्य थे। उनसे वो संगीत की शिक्षा लेते थे। हम उनको दीना आबा कहकर बुलाते थे। आज लता दीदी हमारे बीच नहीं हैं जिस पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा हैं।

उसी दौरान आशा भोसले बहुत भावुक हो गई। लता दीदी का यूं अचानक जाना उनके लिए एक बड़े दर्द से कम नहीं हैं और मीडिया से बात करते करते उनके आंखे भी नम हो गई। आशा भोंसले ने कहा कहा कि मैं जब भी कहीं जाती थी दीदी से आशीर्वाद लेती थी वो मुझे कहती थी कि हमेशा मेरे पैर मत छुआ करो। मेरा आशिर्वाद तुम्हारे साथ हमेशा हैं भले तू यहाँ आए या ना आए। माई, बाबा और मैं हमेशा तुम्हारे नजदीक रहेंगे। अब ऐसा होता है कि उनके जाने के बाद अब किसका आशीर्वाद लूँ, किसे अपनी तकलीफ सुनाऊं। हम बहुत छोटे थे तब बाबा चले गए, माई के जाने के बाद एक बाप बनकर लता दीदी ने हम सबको संभाला, और आज उनके जाने के बाद हम सब अनाथ हो गए। सोचा नहीं था की इतने जल्दी ये सब हो जाएगा। उन्हे अभी कुछ और सालो तक हमारे साथ रहना चाहिए थे।

हृदयनाथ मंगेशकर में भी कहा कि दीदी का जाना हम सबके लिए बहुत दुखद है। दीदी की तस्वीर का दीनानाथ सभागृह में अनावरण किया गया और पुणे में दीनानाथ मंगेशकर के 4 थिएटर हैं वहा भी दीदी की तस्वीर लगाई जाएगी। उनकी फोटो लगाई गईं, देखकर बहुत तकलीफ हो रही हैं, पर क्या करें। दीदी हमारी यादों में हमेशा रहेंगी।

इस मौके पर अभिनेता विक्रम गोखले, आशा भोंसले, हृदयनाथ मंगेशकर के अलावा उषा मंगेशकर, भारती मंगेशकर, आशीष शेलार, रूपकुमार और सोनाली राठौड़, आदिनाथ मंगेशकर, कृष्णा मंगेशकर, ज़नाई भोसले, अनुजा भोसले और मयूरेश पाई भी मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

वसंत ऋतु पर अग्निशिखा मंच की 401वॉ काव्य गोष्ठी सम्पन

Bundeli Khabar

फिल्मकार सचिन्द्र शर्मा उत्तराखंड में सम्मानित

Bundeli Khabar

खंडेराव जैसा चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने से मुझे अपनी सभी एक्टिंग टेक्निक आजमाने मौका मिला : गौरव अमलानी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!