22.7 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220610 WA0003
व्यापार

सूर्या रोशनी ने लॉन्च की सीलिंग पंखों की नई रेंज

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

गर्मी को दूर भगाने के लिए डिवाइन, अमेज़, ग्रेस और ज्वेल लॉन्च की

मुंबई। देश में बढ़ती गर्मी की चिंता को दूर करने के लिए, सूर्या रोशनी ने हाल ही में इस सीजन में अपने पंखों की डेकोरेटिव रेंज को पेश किया है। इस रेंज में डिवाइन, अमेज़, ग्रेस और ज्वेल पंखे शामिल हैं जो आधुनिक घरों की ज़रूरतें पूरी करते हैं। यह नई सीरीज 1200 एमएम के ब्लेड के साथ आती है जोकि 400 आरपीएम की तेज स्पीड का परफॉर्मेंस देते हैं और केवल 72 वाट बिजली की खपत करते हैं। इस नई सीरीज की कीमत 2000 रुपये से कम है और यह सूर्या रोशनी की मशहूर ‘पैसा वसूल पेशकश’ पेशकश को सपोर्ट करेगी। सूर्या रोशनी भारत की प्रमुख फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (एफएमईजी) कंपनियों में से एक है।

विशेष रूप से भारत की चिलचिलाती गर्मी के लिए डिजाईन किये गए पंखों की यह नई रेंज देश में ही सूर्या रोशनी की आरऐंडडी टीम द्वारा विकसित की गई है और इसे आधुनिक तथा प्रबुद्ध ग्राहकों की ज़रुरत के अनुसार तैयार किया गया है। ये बेहतरीन फंक्शनैलिटी एवं खूबसूरती का अनूठा संयोजन है। सूर्या रोशनी ने अपने सीलिंग पंखों में अनूठी ऐंटी-बैक्टीरिया और ऐंटी-डस्ट टेक्नोलॉजी की भी पेशकश की है। ये तेल और नमी तथा खरोंच और दाग के प्रतिरोधक भी हैं।

सूर्या रोशनी के बिज़नस हेड (कन्झ्युमर ड्युरेबल्स), विशाल अखौरी ने कहा कि हम पंखों की चार नई भरोसेमंद रेंज लॉन्च करके बहुत खुश हैं। यह नई पेशकश शानदार डिजाईन और उच्च गुणवत्ता के प्रति हमारे ब्रांड की निरंतर वचनबद्धता का प्रमाण है। इससे ग्राहकों के बीच सबसे पसंदीदा ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति और भी मजबूत होगी। हम टेक्नोलॉजी और स्टाइलिश सुन्दरता के मुख्य स्तंभों पर आधारित नए-नए उत्पाद प्रस्तुत करते रहेंगे। हमें यकीन है कि एक नवाचारी ब्रांड के रूप में सूर्या रोशनी उपभोक्ताओं के दिलों पर राज करती रहेगी।
ये नए लॉन्च किए गए पंखे अलग-अलग रंगों में आते हैं जिन्हें ग्राहकों और उनके आधुनिक घरों के लिए बेहतरीन बारीकी और खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है। इन पंखों पर ऐंटी-डस्ट कोटिंग की गई है जो पंखों की इस श्रेणीमें पहली बार किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

सेन्सेक्स ३०४ अंकांनी घसरले

Bundeli Khabar

पेपरफ्राई ने शुरू की 24 घंटे फर्नीचर डिलीवरी सेवा

Bundeli Khabar

पर्सनल एआई असिस्टेंट के साथ एमजी ने ‘एस्टर’ एसयूवी पेश की,सेग्मेंट में पहली बार ऑटोनोमस लेवल-2 टेक्नोलॉजी को पेश किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!