22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210818 WA0016
व्यापार

गेमिंग चैम्पियनशिप टीईजीसी जल्‍द ही होगी शुरू

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र

मुंबई : कोविड-19 ने व्‍यवस्‍थाओं को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया और लोगों को घर में ही रहकर नीरस जीवन जीने के लिये मजबूर किया। लेकिन गेमिंग की दुनिया ने ईस्‍पोर्ट्स के लाखों उत्‍साही प्रेमियों और अमेचर्स (नौसिखियों) के लिये नये एडवेंचर्स के दरवाजे खोले। इस रोमांच को और बढ़ाते हुए, ताइवान एक्‍सीलेंस (टीई) अपनी वार्षिक और भारत की सबसे लंबी चलने वाली गेमिंग चैम्पियनशिप- ताइवान एक्‍सीलेंस गेमिंग कप (टीईजीसी) 2021 का आठवां एडिशन शुरू करने के लिये तैयार है।


वर्चुअल फॉर्मेट में भी प्रतियोगिता के रोमांच को बरकरार रखते हुए, टीईजीसी सर्वश्रेष्‍ठ भारतीय गेमर्स और टीमों की खोज करेगी, उन्‍हें बढ़ावा देगी और सराहेगी। यह टीमें टॉप ईस्‍पोर्ट्स गेम्‍स, जैसे वैलोरेंट, रेनबो 6 सीज और कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल में निर्णायक चैम्पियनशिप के लिये भिडे़ंगी।
महामारी के बावजूद गेमिंग इंडस्‍ट्री अपने चरम पर रही। ईवाय की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की ईस्‍पोर्ट्स इंडस्‍ट्री अगले चार वर्षों में निवेशों, इन-एप खरीदारियों, इंडस्‍ट्री के प्रत्‍यक्ष राजस्‍व और अतिरिक्‍त राजस्‍व के माध्‍यम से 100 बिलियन रूपये से ज्‍यादा का आर्थिक प्रभाव निर्मित कर सकती है। ईस्‍पोर्ट्स टूर्नामेंट्स से लोकप्रिय हुए गेम्‍स इन-एप खरीदारियों के माध्‍यम से 14 बिलियन रूपये का राजस्‍व हासिल करेंगे। इस इंडस्‍ट्री का संबद्ध राजस्‍व बढ़कर 300 मिलियन रूपये से ज्‍यादा होने की संभावना भी है।


टीमें चार क्‍वालिफायर राउंड्स में अलग-अलग भाग लेंगी; फिर हर क्‍वालिफायर की विजेता टीमें जबर्दस्‍त फिनाले राउंड्स में मुकाबला करेंगी, जिनका आयोजन 4 और 5 दिसंबर को होगा। रजिस्‍ट्रेशंस 17 अगस्‍त से शुरू होंगे और क्‍वालिफायर राउंड्स 16 सितंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेंगे। वैलोरेंट और सीओडीएम का फिनाले ताइवान एक्‍सीलेंस इंडिया के अधिकृत चैनलों पर ऑनलाइन प्रसारित होगा। विजेताओं को 10 लाख रूपये की बड़ी इनामी राशि मिलेगी।
इस साल टीईजीसी को ताइवान के सबसे जाने-माने ब्राण्‍ड्स में से कुछ का सहयोग मिलेगा, जैसे एसर, एडाटा, आसुस, एवरमीडिया, बेनक्‍यू, डी-लिंक, गीगाबाइट, इनविन, एमएसआई, टीमग्रुप, थर्मलटेक, सिलिकॉन पावर, ट्रान्‍सेंड, ज़ैडाक और ज़ाइक्‍सेल।
ताइवान एक्‍सीलेंस भारत के ईस्‍पोर्ट्स प्रेमियों को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर की चैम्पियनशिप का माहौल देने के लिये पिछले 7 वर्षों से टीईजीसी टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। इस टूर्नामेंट
ने गेमर्स को श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ ताइवानी टेक्‍नोलॉजी के अनुभव का मौका भी दिया है और उन्‍हें विकसित होने तथा पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर उभरने के लिये एक प्रो-लेवल प्‍लेटफॉर्म दिया है। टीईजीसी ने टॉप गेमर्स को दूसरे देशों के टीईजीसी विजेताओं से अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर का मुकाबला करने का अवसर भी दिया है। टीईजीसी में भाग ले चुके कई गेमर्स और विजेताओं ने इस क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया है और वे अच्‍छा काम कर रहे हैं। टीईजीसी का आयोजन चाहे वर्चुअल हो या फिजिकल, उसने गेमिंग की मूल भावना को बनाये रखा है और सबसे जोशीला तथा शानदार गेमिंग टूर्नामेंट आयोजित करने का वादा निभाया है।
साल 2020 में धूम मचाने के बाद, टीई एक बार फिर धमाकेदार आठवें एडिशन के लिये तैयार है। इस एडिशन में गेम्‍स का नया सेट, बड़ी इनामी राशि, रोमांचक उपहार और इनाम और गेमर्स तथा दर्शकों के बीच एक नये स्‍तर का रोमांच होगा। तलवार या बंदूक थामे हुए प्‍लेयर्स एक वर्चुअल सेटिंग में इकट्ठे होंगे, अपनी दक्षता को साबित करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे और शीर्ष खिलाड़ियों के बीच इस बेमिसाल मुकाबले का एक साल से इंतजार कर रहे फैंस जुनून और रोमांच से भरे होंगे। अतीत की तरह ही इस साल भी गेमर्स साल के सबसे प्रतीक्षित इस गेमिंग टूर्नामेंट की शुरूआत के लिये तैयार हैं।


Bundelikhabar

Related posts

पेटीएम का यूपीआई यूजर्स के लिए ऑफर

Bundeli Khabar

500 मुंब्रा उपभोक्ताओं का बिजली बकाया लगभग 10 करोड़

Bundeli Khabar

पेटीएम मनी ने बढ़ाई बीएसई स्टार इंटीग्रेशन प्रक्रिया के लिए टाइमलाइन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!