18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220610 WA0004
मनोरंजन

युवा निर्देशक सौरभ भारद्वाज की पहली इंग्लिश फिल्म का मुहूर्त मुंबई में संपन्न

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। हाल ही में अंधेरी पश्चिम स्थित व्यंजन बैंक्वेट हॉल में इंग्लिश फिल्म ‘ग्रीन कार्ड’ का मुहूर्त किया गया। इस कार्यक्रम को फैंटाबुलस जोन द्वारा आयोजित और मैनेज किया गया। मुहूर्त में कार्यक्रम का उद्घाटन अभिनेता एवं निर्देशक संदीप मालानी, विशिष्ट अतिथि कृति राज सिंह, निर्देशक सौरभ भारद्वाज एवं इस फिल्म के क्रिएटिव हेड एवं अभिनेता ऋषभ भारद्वाज, अभिनेत्री अंजली बनर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
इस मौके पर संदीप ने कहा कि सौरभ भारद्वाज की मेहनत हमेशा ही कुछ नया करती है। विदित हो कि संदीप कई हॉलीवुड, बॉलीवुड, तमिल फिल्म में निर्देशन और अभिनय कर चुके हैं।

2021 में रिलीज बॉलीवुड फिल्म नेलपॉलिश फेम अभिनेता ऋषभ भारद्वाज ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रांची शहर से मुंबई तक इस मुकाम तक पहुंचना सौरभ की सच्ची मेहनत की पहचान है। निर्देशक सौरभ ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक इंग्लिश फिल्म करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमारी फिल्म की सह निर्मात्री एवं लेखिका क्रिस्टीन पर्सौड नवोदित लेखिका के रूप में उभर रही है।

इस फिल्म का सपना 2009 से ही देखा जा रहा था, पर आज हकीकत का रूप ले रहा है। निर्मात्री के बारे में सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उन्हें भारत से बहुत लगाव है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं। निर्मात्री अमेरिका में रहते हुए भी अपने देश कि मिट्टी से जुड़ी हुई हैं वो मां दुर्गा की बहुत बड़ी भक्त हैं वो उनकी फैमिली इंडिया के लिए कुछ करना चाहती है।

क्रिसटीन पर्सौड वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद रहीं। फिल्म के कलाकारों के बारे में पूछने पर सौरभ ने बताया कि बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा, अर्जून रामपाल, ऋषभ भारद्वाज, संदीप मलानी को अप्रोच किया गया है। प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल के डेट्स मिलते ही शुटिंग की तैयारियां शुरू हो जाएगी।
फिल्म की शूटिंग अगले साल तक इंडिया में की जाने की संभावना है। फिलहाल इसके प्री प्रोडक्शन की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम में अभिनेता ऋषभ भारद्वाज, अंजली बनर्जी, राव रनविजय, प्रिया ठाकुर, आर्यन अग्रवाल, शाहरुख खान, भरत सच्चिदानंद श्रीवास्तव, संदीप रावल, संजय लातूरकर, अनमोल पांडे ,किंजल मारवाड़ी, रघुवीर कुमार मंडल, महेंद्र मोरे, बाबा बघेल, श्याम गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

स्टारप्लस पर ‘तितली’ बनकर दिखाई देंगी नेहा सोलंकी

Bundeli Khabar

अप्लॉज एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज़ ‘गाँधी’ का निर्देशन करेंगे हंसल मेहता 

Bundeli Khabar

फिल्मों में अभिनय के साथ जानवरों के प्रति स्नेह रखते हैं अभिषेक सेठिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!