21.6 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220604 WA0024
मनोरंजन

मेजर के लिए मिले ब्लैक कैट कमांडो मैडल की अहमियत मेरे लिए ऑस्कर से भी कहीं ज़्यादा है – अदिवि शेष

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। अभिनेता अदिवि शेष अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेजर’ में अपने दमदार परफॉरमेंस से सभी का दिल जीत रहे हैं। हर तरफ उनकी फिल्म मेजर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की प्रेरणादायक यात्रा और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उनकी बहादुरी और बलिदान को दर्शाती है।

अदिवि अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में कई शहरों का दौरा किया। आपको बता दें कि जहाँ भी इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी, फिल्म देखने के बाद प्रत्येक व्यक्ति की आँखे नम नज़र आ रही थी। इतना ही नहीं सभी ने खड़े हो कर अदिवि के दमदार परफॉरमेंस और देश के सुपर हीरो को दिए गए इस ट्रिब्यूट के लिए खड़े होकर तालियां बजा रहे थे। हाल ही में मुंबई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी जहाँ पर 312 कमांडो ने अपनी फॅमिली के साथ इस फिल्म का लुफ्त उठाया। यह स्क्रीनिंग अदिवि के लिए बेहद खास थी, जिसे इस फिल्म में शानदार प्रदर्शन के लिए ब्लैक कैट कमांडो से सम्मानित किया गया।

अदिवि शेष कहते हैं कि हमने मुंबई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जहाँ 312 कमांडो और उनकी फॅमिली ने हमारी फिल्म को देखा। जब फिल्म खत्म हुई तो पूरी तरह सन्नाटा छा गया, उन्होंने मुझे अपने मुख्यालय आने के लिए कहा और जब मैं वहां पहुंचा तो उन्होंने मुझे ब्लैक कैट कमांडो की ओर से यह मेडल दिया। मेरे लिए ये मैडल ऑस्कर से भी ज़्यादा मायने रखता है। इसलिए मेरा मानना है कि मेजर के साथ हमारे पास एक विजेता है।


Bundelikhabar

Related posts

देशभक्ति फिल्म के फिल्म के साथ पुनः बड़े पर्दे लौट रही दिव्या खोसला कुमार

Bundeli Khabar

संगीत इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं हरनूर चंदी

Bundeli Khabar

लॉक अप में पायल रोहतगी बनी एकता कपूर की मनपसंद कैदी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!