22.1 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220604 WA0023
महाराष्ट्र

फिल्म ‘मेजर’ देख भावुक हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता पिता फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को किया धन्यवाद

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के पिता का कहना है कि ‘मेजर’ एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है और मैं पूरी टीम को तहे दिल से बधाई देता हूं। एक तरफ जहां पूरा देश बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेजर’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर था, वहीं दूसरी तरफ दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता के लिए भी यह फिल्म देखना उतना ही गर्व का पल था क्योंकि यह उनके बेटे की प्रेरणादायी सफर, बहादुरी और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उनके बलिदान की कहानी है।

मेजर शुक्रवार 3 मई को रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों, इंडस्ट्री और क्रिटिक्स ने समान रूप से सराहा बल्कि दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता ने भी फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। ऐसे में कह सकते है कि मेजर ने सबके दिलों को जीत लिया है।

फिल्म की तारीफ करते हुए दिवंगत संदीप के पिता के. उन्नीकृष्णन ने कहा कि हमने जो देखा और सहा है, यह उसका बेहद अच्छा प्रतिबिंब है। इसने हमारी सभी बुरी यादों को भुला दिया है। यह एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है (तेलुगु और हिंदी में) और मैं ‘मेजर’ की पूरी टीम को तहे दिल से बधाई देता हूं।

के. उन्नीकृष्णन ने आगे ये भी कहा, “संदीप ने अपनी आखिरी सांस तक अपने देश के लिए लड़ाई लड़ी और वो हमेशा दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन और मोटिवेशन का सोर्स बना रहेगा। ‘मेजर’ की पूरी टीम तारीफ डिजर्व करती है। फिल्म ने सभी डिपार्टमेंट्स में कमाल किया है, चाहे वह अभिनय हो, निर्देशन हो, या साउंड और एडिटिंग हो। फिल्म की टीम हमारे घर आई और सभी तस्वीरों को कॉपी किया और इसे पर्दे पर इतनी अच्छी तरह से पेश किया कि संदीप के साथ हमारी सभी अच्छी यादें ताजा हो गईं। मैंने अपना करियर हैदराबाद में शुरू किया था और यहां संदीप के साथ रहता था जब वह यहां तैनात था। ‘मेजर’ की पूरी टीम को धन्यवाद”।

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित यह फिल्म एक डेकोरेटेड NSG कमांडो, जो 26/11 के हमलों के दौरान दर्जनों को बचाते हुए मारे गए, में आदिवी शेष लीड रोल में है। ऐसे में इस फिल्म में मेजर को पूरी डिग्निटी और ग्रेस के साथ पर्दे पर उतारने के लिए एक्टर को फैन्स और ऑडियंस ने सराहा है।


Bundelikhabar

Related posts

वडीलांचे हसरे वात्सल्य

Bundeli Khabar

मुंबई मराठी ग्रंथसंग्रहालय आणि गझल मंथन साहित्य संस्था यांच्या संयुक्त विद्यमाने १५ जानेवारी रोजी मुंबईत होणार ‘मराठी गझल लेखन कार्यशाळा’

Bundeli Khabar

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुईं एजुकेशनिस्ट प्रोफसर रेणुका बंगार्ड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!